देहरादून जिले के इन इलाकों में सरकारी भूमि कब्जाने के मामले उठे, डीएम ने जांच के आदेश दिए

Rajesh Pandey

देहरादून। 28 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ।

जनसुनवाई में 86 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द करने, अतिक्रमण, आपसी विवाद से संबंधित थीं।

शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम, जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायतें भी डीएम के सामने रखी गईं।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समय भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

डीएम के सामने विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत उठी। डीएम ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट के निर्देश दिए।

वहीं, मौजा चक रायपुर क्षेत्र में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि  पर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मेहूंवाला माफी में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

ग्राम बायला चकराता निवासी महिला ने शिकायत की, उन्होंने ईस्ट हॉपटाउन में भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल के लिए दी थी, अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है और मारपीट कर रहा है। जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

त्यूणी तहसील क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग के शामिल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए गए।

जनसुनवाई में ग्राम ठारण कुनवा  में पेयजल योजना से संयोजन नहीं करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता के साथ समयबद्ध कार्रवाई करें।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी  सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *