भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए अभिनेता मोहन बाबू ने

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू और उनके पुत्र विष्णु मंचू ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उनके साथ महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका और फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने इन सभी फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया और उन्हें भगवान का प्रसाद भी भेंट किया।

दर्शन के पश्चात अभिनेता अर्पित रंका और मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं को भी काफी सराहा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *