खुशखबरीः उत्तराखंड पुलिस में नौकरी का मौका, आयोग ने 2000 वैकेंसी के लिए मांगे आवेदन

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीधी भर्ती से उत्तराखंड पुलिस विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 08 नवंबर, 2024 है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 29 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 जून, 2025 है।

देखें, अधिक जानकारी के लिए- पदनाम-आरक्षी जनपदीय पुलिस(पुरुष) तथा आरक्षी पी०ए०सी०/आई०आर०बी०(पुरुष)(उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) रिक्त पदों के विज्ञापन हेतु क्लिक करें  

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *