DHARMANature

इस दिशा में लगाएंगे मनी प्लांट तो बरसेगा धन

पेड़ पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रोल है। यह हमें सुख समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य देते हैं, लेकिन इनका सही प्रकार से चयन और इनको लगाने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना होगा। वास्तु शास्त्र में हर पौधे को रखने के लिए एक दिशा तय है। अगर पौधे को सही दिशा में रखा जाए, तो हमें लाभ ही लाभ होते हैं। वहीं गलत दिशा में रखने पर आपको काफी नुकसान हो सकता है।

मनी प्लांट के बारे में कहा जाता है कि इसे घर में रखने से धन बढ़ता है पर क्या आप जानते हैं कि इसे गलत दिशा में रखने पर आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखा जाए। यह दिशा इसके लिए नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट की बेलें जमीन पर फैलाने से घर में कई तरह के नुकसानों को झेलना पड़ता है।

मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए और सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। रोज मनी प्लांट के पौधे को पानी दें। मुरझाई और सफेद पत्तियों को काट देना चाहिए। घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं।
घर में मनी प्लांट लगाने से न सिर्फ धन में बढ़ोतरी होती है, बल्कि रिश्तों में मधुरता भी आती है। इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है। घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना ठीक माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

Rajesh Pandey

मैं राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून का निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना मेरा जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button