By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए विभागों को दो महीने का समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > DHARMA > चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए विभागों को दो महीने का समय
DHARMAFeaturedUttarakhand

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए विभागों को दो महीने का समय

Rajesh Pandey
Last updated: February 23, 2024 8:35 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी चारधाम यात्रा मार्ग पर जरूरी Infrastructure पूरी तरह तैयार करने के लिए सभी विभागों को दो महीने की डेडलाइन दी है।

मुख्य सचिव ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा Registration को अधिक से अधिक Online प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, सीएस ने VIP दर्शन के कारण जनसामान्य को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुव्यवस्थित प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं एवं Road Safety को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को इससे सम्बन्धित सभी पहलुओं, विशेषकर Crash Barrier लगवाने के प्रस्ताव शीघ्र शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी चारधाम यात्रा को casualty free यात्रा बनाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन दी है।

लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि इस वर्ष Road Safety आदि कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये अनुमोदित हैं।

मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों पर ड्राइवरों की सुविधा के लिए रेस्ट रूम एवं सस्ते भोजन की व्यवस्था करने तथा इन रूम्स का संचालन स्थानीय युवाओं को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Heli Services के रजिस्ट्रेशन के Online फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोकने व साइबर क्रिमिनल्स पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने “हेली सेवाओं की बुकिंग केवल IRCTC के माध्यम से ही” कराने का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने हेली सेवाओं के फर्जीवाड़े के मामलों की गम्भीरता से जांच के लिए एसटीएफ को पूर्णतः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा सीजन के दौरान ग्रीष्मकाल में गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र के साथ-साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं के भी शांतिपूर्ण संचालन हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए हर समय बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्यूटी पर लगे डॉक्टर्स का रोस्टर बनाकर तैनाती की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पहले से ही उत्तरकाशी, चमोली एवं रूद्रप्रयाग जिलों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात डॉक्टर्स की ड्यूटी चारधाम यात्रा में न लगाई जाए, बल्कि यात्रा मार्ग पर बाहर से युवा डॉक्टर्स की तैनाती की जाए।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए चेक पोस्ट पर ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा के दौरान Plastic की बोतलों के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने Buy Back Bottle पहल को पूरे यात्रा मार्ग पर लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने जगह-जगह पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम मशीन लगाने के भी निर्देश पेयजल विभाग को दिए हैं।

You Might Also Like

स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती जनसंपर्क के क्षेत्र में सम्मानित
Kartik Swami मंदिर की यात्रा में दिखता है इंसानों का प्रकृति से गहरा नाता
टेलीफोन के आविष्कारक ने “अहोय” शब्द दिया था, जो बाद में बन गया “हैलो”
रिपोर्टः दुनिया में खाल से दवा बनाने के लिए हर साल कम से कम 60 लाख गधों का कत्ल
Uttarakhand Election 2022: राहुल बोले, उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानियों का रिश्ता
TAGGED:Chardham YatraUttarakhand Yatra
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में वाहन फिटनेस की पुरानी दरें ही लागू रहेंगी
Next Article उत्तराखंड में मौसम की भविष्यवाणी के लिए वेदर रडार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?