
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड में बड़ा बदलाव कर रही है। इस रणनीति के तहत हरिद्वार से पार्टी विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में कौशिक की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। कौशिक त्रिवेंद्र रावत की सरकार में शहरी विकास व संसदीय कार्यमंत्री थे। उन्होंने सरकार के प्रवक्ता की भूमिका भी निभाई।













