Lok Sabha Election 2024: हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत हरिद्वार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी

Rajesh Pandey

Lok Sabha Election 2024: Harish Rawat’s son Virendra Rawat is Congress candidate from Haridwar seat.

देहरादून। न्यूज लाइव

उत्तराखंड में हरिद्वार और नैनीताल ऊधमसिंह नगर की लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आखिरकार घोषित हो गई। हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि, कल से ही वीरेंद्र को प्रत्याशी घोषित होने की सूचना प्रसारित हो रही थी। वहीं, नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Also Read : Congress: हरिद्वार क्षेत्र में Harish Rawat का भ्रमण कार्यक्रम जारी, प्रत्याशी को लेकर फिर चर्चा

Also Read : हरीश रावत को अपने लिए कुछ नहीं चाहिए, पर बेटे को चुनावी राजनीति में एंट्री मिल जाए

पूर्व सीएम हरीश रावत ने Virendra Rawat का जनसंपर्क अभियान शनिवार सुबह शुरू कर दिया था। हरिद्वार क्षेत्र में हरीश रावत ने जनसंपर्क अभियान और स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पुत्र वीरेंद्र रावत की चुनाव की राजनीति में एंट्री कराई है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *