By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: महिलाओं को मजबूत बना रहीं कीर्तन मंडलियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > महिलाओं को मजबूत बना रहीं कीर्तन मंडलियां
Blog LiveFeaturedNews

महिलाओं को मजबूत बना रहीं कीर्तन मंडलियां

Rajesh Pandey
Last updated: June 21, 2023 9:42 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

बचपन में यही कोई सात-आठ साल का था, मां के साथ श्री शिव मंदिर के कीर्तन में जाता था। मंदिर में हर सोमवार कीर्तन होता था। बाकी दिनों में महिलाएं अपनी श्रद्धा से कीर्तन कराती रहती थीं। प्रसाद में मीठे बतासे चढ़ते थे। कुछ महिलाएं अपने घर से हलवा बनाकर भी ले आती थीं। मंदिर में कीर्तन से पहले दरियां बिछाना, फूल लेकर आना, किसी के घर से ढोलक लेकर आना, ये काम हमारे जिम्मे हो जाते थे। मैं पूरे टाइम कीर्तन में बैठता था। भजन मुझे नहीं आते थे, पर मैं गुनगुनाने की पूरी कोशिश करता था। हां, एक काम मुझे पसंद था, वो था चम्मच से ढोलक की लकड़ी पर टक टक करना, जिससे ढोलक के साथ एक और आवाज की जुगलबंदी होती थी।

यह वाकया मुझे उस समय याद आया, जब मैं भैरव कॉलोनी में मां भगवती कीर्तन मंडली से बातें कर रहा था। यह जानने की कोशिश कर रहा था, लगभग 40 वर्ष में महिलाओं की कीर्तन परंपरा में कितना बदलाव हुआ है। सच बताऊं, मुझे इस परपंरा में बहुत ज्यादा बदलाव महसूस नहीं हुआ, सिवाय इसके कि अब कीर्तन मंडलियां बन गई हैं, इनके बीच प्रतियोगिताएं होती हैं, अब प्रत्येक कीर्तन मंडली की अपनी वेशभूषा है, जो संस्कृति से उनके लगाव को प्रदर्शित करती है। महिलाएं कीर्तन की तैयारियों के लिए समय निकालती हैं और वाद्य यंत्र बजाना सीखती हैं।

Uttarakhand: दो लीटर दूध बेचने के लिए रैजा देवी का संघर्ष, बाघ और हमारा रास्ता एक ही है

महिलाएं स्वयं भजन लिखती हैं या फिर सोशल मीडिया पर चल रहे गीतों को डायरी में नोट करती हैं और ईश्वर की आराधना में गाती हैं। फिल्मी गीतों की लय पर भी भजन लिखे जाते हैं। महिलाओं को गीत याद रहते हैं। कीर्तन मंडलियों से जब भी वार्ता की, सभी महिलाएं प्रसन्न नजर आईं। महिलाएं एक से बढ़कर एक भजन सुनाती हैं, चाहे सभी एक साथ मिलकर गाएं या फिर अकेले में भजन प्रस्तुत करें। बहुत सारे ऐसे गीत – भजन हैं, जिनके बारे में किसी को नहीं पता, ये किसने लिखे। पर, राज्य के किसी भी जिले में घूम आइए, महिलाएं लगभग यही गीत गाती हैं। कुमाऊंनी और गढ़वाली बोली में भी ऐसे गीत हैं, जिन्हें पूरे उत्तराखंड में कीर्तन मंडलियां गाती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- हम आपको “राम की शबरी” से मिलवाते हैं

बदलाव के दौर में भी, एक बात बहुत समान है, वो है सामाजिक भागीदारी की। स्वयं सहायता समूहों की भी अपनी-अपनी कीर्तन मंडलियां हैं, जो सामाजिक कार्यों में भी शामिल होती रही हैं। ऋषिकेश की भैरव कॉलोनी में महिलाओं की कीर्तन मंडली का नाम है, मां भगवती कीर्तन मंडली, जिसमें सात सदस्य हैं। करीब तीन महीने पहले महिलाओं ने मंडली का गठन किया। महिलाएं ढोलक और हारमोनियम बजाना सीख रही हैं।

कीर्तन मंडली की शुरुआत करने वालीं प्रेमा देवी बताती हैं, नवरात्र के समय पूजा पाठ के साथ महिलाएं कीर्तन भी करती हैं। हम पहले घर पर ही कीर्तन करते थे। उसी समय से कीर्तन मंडली बनाने का विचार मन में आया। हम कुछ महिलाओं ने भजन प्रस्तुति से महसूस किया कि हम अभ्यास करके भजनों को बेहतर तरीके से गा सकते हैं और फिर कीर्तन मंडली का शुभारंभ कर दिया। हम शाम को कीर्तन करते हैं, जिसमें भगवान का नाम भी ले लेते हैं और भजन प्रस्तुति को बेहतर बनाने का अभ्यास भी होता रहता है।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड में सास बहू की यह जोड़ी बेमिसाल है

संगीता कहती हैं, “औरतों का काम चूल्हा चौका है, हम दिनभर घर के कामकाज करते हैं। शाम को थोड़ा फ्री हो जाते हैं और कीर्तन करते हैं। मैं तो केवल कीर्तन सुनने आई थी, पर मुझे कहा गया तुम पढ़े लिखे हो, डायरी में भजन लिखो। मुझे बहुत अच्छा लगा और उस दिन से कीर्तन मंडली से जुड़ गई।”

कीर्तन मंडली की सदस्य रमा चौहान ग्रेजुएट हैं, बताती हैं “कीर्तन के समय हम भजनों में रम जाते हैं। हम कुछ समय के लिए सबकुछ भूल जाते हैं। मैं तो घर में खाना बनाते हुए, घर के अन्य कामकाज करते हुए भजन गुनगुनाती हूं। अच्छा लगता है, इस तरह हम तनावमुक्त रहना सीख जाते हैं।”

उत्तराखंड की इस बेटी को संगीत से मिला हौसला

महिलाएं बताती हैं, “कीर्तन सामाजिक भागीदारी बढ़ाते हैं। कीर्तन मंडली बनने से पहले हम सभी महिलाएं अलग-अलग थे, पर अब हम सात महिलाएं एकसाथ हैं। हम अपने मन की बातें एक दूसरे के साथ साझा कर लेते हैं। बहुत सी बातों का समाधान मिल जाता है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि हम एक दूसरे की ताकत हैं।”

टीएचडीसी ऋषिकेश कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं की कीर्तन मंडली की सदस्य। फोटो- कृष्णा रावत

इसी तरह की जानकारी, टीएचडीसी कॉलोनी की कीर्तन मंडली- आपकी अपनी कीर्तन मंडली ऋषिकेश की सदस्यों से वार्ता में मिली। वार्ता के दौरान महिलाओं ने बताया, ” उनकी अपनी समिति भी है, जिसमें हर माह कुछ रकम जमा करते हैं। यह राशि बैंक में जमा रहती है। किसी को जरूरत पड़ती है तो तुरंत बैंक से निकालकर उनको सौंप देते हैं। इसमें कोई ब्याज भी नहीं देना होता। यह कुल मिलाकर ठीक इस तरह है, जैसे जरूरत पड़ने पर अपनी अलमारी में से पैसे निकाल लिए। महिलाएं हर सप्ताह कीर्तन करती हैं, जिसमें हिन्दी, गढ़वाली गीत गाए जाते हैं।”

गायिकी की सीक्रेट सुपर स्टार हैं कौड़सी गांव की कल्पना और ऋतु

हमने गुमानीवाला स्थित ओम विहार कॉलोनी की ओम शक्ति कीर्तन मंडली से बात की। कीर्तन मंडली की सदस्य प्रभा थपलियाल बताती हैं, “उनकी मंडली को 23 साल हो गए हैं। कीर्तन मंडली मांगलिक कार्यों में शामिल होती है, जिसमें उनको सम्मान राशि मिलती है। यह राशि कीर्तन कराने वाला परिवार अपनी इच्छा से देता है। इस सम्मान राशि का इस्तेमाल कीर्तन मंडली की सदस्य महिलाएं नहीं करतीं। हमने इस पैसे से कॉलोनी में मंदिर का निर्माण कराया है। इस मंदिर में बैठकर महिलाएं कीर्तन करती हैं और अन्य धार्मिक आयोजन यहां संपन्न होते हैं।”

जिस भी कीर्तन मंडली से बात की, उन्होंने सभी ने गीत भजन सुनाए। महिलाएं बहुत अच्छा गाती हैं, जबकि उन्होंने कहीं से भी गायन या वाद्य यंत्रों की शिक्षा नहीं ली है। उनका कहना है, “उनको जब भी समय मिलता है, ईश्वर के भजन गाती हैं, गुनगुनाती हैं। इससे मन को सुकून मिलता है। घर परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो महिलाओं के जिम्मे कृषि एवं पशुपालन भी है, पर व्यस्त समय में से वो अपने लिए कुछ समय निकाल ही लेती हैं।”

“पापा के कपड़े पहनती थी कि मैं भी पुलिस बन जाऊं, कुछ कर के दिखाऊं”

महिलाएं बताती हैं, “जब से कीर्तन मंडली से जुड़ी हैं, उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। जब कीर्तन के दौरान महिलाएं एक साथ होती हैं तो एक दूसरे से अपना सुख दुख भी साझा करती हैं। इससे तनाव कम होता है। कीर्तन में समय बीतता है और गीतों के माध्यम से मनोरंजन भी होता है।”

सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार गौरव मिश्रा कहते हैं, “कीर्तन मंडली सिर्फ भजन कीर्तन तक ही सीमित नहीं हैं, ये महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है, उनमें अपनी बात कहने का हौसला बढ़ता है। कीर्तन मंडलियां सामाजिक मुद्दों को भी उठाती हैं। महिलाएं समूहों के रूप में कार्य करती हैं, इससे उनकी शक्ति बढ़ती है। वो आत्मनिर्भर होती हैं और सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि महिलाओं की सामाजिक सहभागिता बढ़ती है, वो एक दूसरे से अपने मन की बात कह पाती हैं। यह तनावमुक्त रहने के लिए बहुत जरूरी है। इस स्थिति में जहां महिलाएं सशक्त होती हैं, वहीं वो प्रसन्न रहती हैं।”

You Might Also Like

लॉकडाउन 31 मई, 2020 तक बढ़ाया गया, जानिएगा गाइडलाइन
कबूतर ने बचाई अपने दोस्त मुर्गे की जान
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
17 जनवरी से कांग्रेस निकालेगी “अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा”
“राम राग” भजन संध्या में कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल ने सुनाए भजन
TAGGED:Kirtan lyricsKirtan MandliKirtan SongKitan Geetladies kirtan mandali near meRural AreaWhat is Kirtan Mandali
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article बेंगलुरु की झील में झाग के पीछे घरेलू शैंपू और डिटर्जेंटः स्टडी
Next Article ‘अफ्रीका में हुई बड़े आकार वाली मकड़ियों की उत्पत्ति’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?