श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्रों के कौशल विकास में सहयोग करेगा प्लांटिका संस्थान

Rajesh Pandey
प्लांटिका संस्थान (Plantica), देहरादून और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर में शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नये आयाम देने के लिए समझौता पत्र (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर प्लांटिका संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अनूप बडोनी और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पीपी ध्यानी ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर प्रो. ध्यानी ने कहा कि इस समझौते से विश्वविद्यालय परिसर एवं सभी अनुबंधित सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ रहे कृषि एवं पादप विज्ञान के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास में मदद मिलेगी।

Contents
प्लांटिका संस्थान (Plantica), देहरादून और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर में शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नये आयाम देने के लिए समझौता पत्र (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर प्लांटिका संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अनूप बडोनी और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पीपी ध्यानी ने हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर प्रो. ध्यानी ने कहा कि इस समझौते से विश्वविद्यालय परिसर एवं सभी अनुबंधित सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ रहे कृषि एवं पादप विज्ञान के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास में मदद मिलेगी।प्लांटिका संस्थान के निदेशक डॉ. बडोनी ने बताया कि प्लांटिका संस्थान कृषि कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण एवं पादप विज्ञान से संबंधित शोध क्षेत्र में तीन वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में अब तक उत्तराखंड के सौ से अधिक किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दे चुके हैं तथा देश के अलग- अलग राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।प्लांटिका संस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फल संरक्षण, मृदा, पादप एवं जल की जांच विषयों पर तथा कृषि संबंधित सभी विषयों पर प्रशिक्षण देता है।इस अवसर पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के विज्ञान संकाय के डीन प्रो. डॉ. जीके ढींगरा ने बताया कि इस समझौते से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शोध कार्यों में भी सहयोग मिलेगा। यह समझौता प्रशिक्षण एवं शोध को ध्यान में रखकर किया गया है।ऋषिकेश परिसर के प्रिंसिपल प्रो. डॉ पंकज पंत की अध्यक्षता में यह समझौता पत्र हस्ताक्षर किया गया। प्रो. पंत ने इस समझोते को उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर बताया। प्लांटिका संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारी आदर्श डंगवाल ने बताया कि आज के इस दौर में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। इससे स्वरोजगार पैदा करके प्रदेश में पलायन की समस्या को रोक सकते हैं।
प्लांटिका संस्थान के निदेशक डॉ. बडोनी ने बताया कि प्लांटिका संस्थान कृषि कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण एवं पादप विज्ञान से संबंधित शोध क्षेत्र में तीन वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में अब तक उत्तराखंड के सौ से अधिक किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दे चुके हैं तथा देश के अलग- अलग राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।
प्लांटिका संस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फल संरक्षण, मृदा, पादप एवं जल की जांच विषयों पर तथा कृषि संबंधित सभी विषयों पर प्रशिक्षण देता है।

इस अवसर पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के विज्ञान संकाय के डीन प्रो. डॉ. जीके ढींगरा ने बताया कि इस समझौते से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शोध कार्यों में भी सहयोग मिलेगा। यह समझौता प्रशिक्षण एवं शोध को ध्यान में रखकर किया गया है।

ऋषिकेश परिसर के प्रिंसिपल प्रो. डॉ पंकज पंत की अध्यक्षता में यह समझौता पत्र हस्ताक्षर किया गया। प्रो. पंत ने इस समझोते को उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर बताया। प्लांटिका संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारी आदर्श डंगवाल ने बताया कि आज के इस दौर में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। इससे स्वरोजगार पैदा करके प्रदेश में पलायन की समस्या को रोक सकते हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *