By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: हम आपको “राम की शबरी” से मिलवाते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > हम आपको “राम की शबरी” से मिलवाते हैं
Blog LiveFeaturedInspirational storyUttarakhandWomen

हम आपको “राम की शबरी” से मिलवाते हैं

Rajesh Pandey
Last updated: August 10, 2022 3:49 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
रुद्रप्रयाग के पाट्यो गांव में महिला कीर्तन में गीत गातीं सुलोचना देवी। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

57 साल की सुलोचना देवी को अगस्त्यमुनि क्षेत्र में ‘राम की शबरी’ के नाम से पुकारा जाता है। जब, सुलोचना अपने संघर्ष के बारे में जिक्र कर रही थीं, उस समय उनके पास बैठीं महिलाओं की आंखें नम हो रही थीं। मैंने महिलाओं को आंसू पोंछते हुए देखा। वो जितना अच्छा गाती हैं, उतने ही अच्छे गीतों की रचना भी करती हैं। हमें यह जानकर बहुत अचरज हुआ कि उन्होंने किसी भी गीत को कागज पर नहीं उतारा, क्योंकि वो लिखना नहीं जानतीं। सिर्फ बोलकर, गुनगुनाकर गढ़वाली में गीतों की रचना करने वाली सुलोचना को अपना हर गीत पूरा याद रहता है, जो हर धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन में वो मधुर स्वर में गाती-सुनाती हैं।

रुद्रप्रयाग के पाट्यो गांव में महिला कीर्तन में गीत गातीं सुलोचना देवी। फोटो- राजेश पांडेय

सुलोचना देवी को ‘राम की शबरी’ के नाम से पुकारने की वजह, उनके संघर्ष और हिम्मत नहीं हारने से जुड़ी है। 1982 में 16 वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ था और उसी वर्ष उनके पति का देहांत हो गया। यहां से उनका संघर्ष शुरू हो गया, जो आज भी चल रहा है। अगस्त्यमुनि में अकेली रहने वालीं सुलोचना बताती हैं, पति की मृत्यु के बाद एक साल के भीतर ही उनको अलग रहना पड़ गया। उस समय, उनको प्रदेश सरकार से 50 रुपये पेंशन मिलती थी, जिससे गुजारा चलता था। भाई भी कुछ सहयोग करते थे। इस पैसे में से कुछ बचाकर पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल करने लगीं।

रुद्रप्रयाग के पाट्यो गांव में महिला कीर्तन में नृत्य करतीं सुलोचना देवी। फोटो- राजेश पांडेय

उन्होंने बताया, मैंने अकेले रहते हुए भी स्वयं को कभी अकेला महसूस नहीं किया, क्योंकि मैं ईश्वर में आस्था रखती हूं और मानती हूं कि वो मेरे साथ हैं। समाज ने बहुत स्नेह किया, सम्मान किया, इसलिए तमाम चुनौतियों के बाद भी जीवन आगे बढ़ता रहा।

“2013 की आपदा में मेरा घर टूट गया, मैं बेघर हो गई। सरकार ने राहत राशि दी, जिससे दूसरी सुरक्षित जगह घर बनाया, जिस दिन नये घर में पहुंची, तो मैं काफी डरी हुई थी। यह घर बहुत एकांत में था। मैं यह सोचकर डर रही थी कि यहां अकेले कैसे रहूंगी। मैंने खुद को कमरे में बंद कर दिया और नौ दिन तक कुछ नहीं खाया। मैं बहुत दुखी थी। मकान के निर्माण कार्य की देखरेख सही तरीके से नहीं होने की वजह से वो बहुत अच्छा नहीं बन पाया। उसमें अभी से पानी टपकने लगा है ,” सुलोचना देवी बताती हैं।

बताती हैं,घर बनाने में स्वयं मेहनत करके कुछ पैसा जोड़ा है। उन्होंने अपने घर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया था। अगस्त्यमुनि शहर और आसपास के गांवों से लोग वहां पहुंचे। तभी से लोग मुझे ‘राम की शबरी’ कहते हैं। उनका कहना होता है कि सुलोचना ने शबरी की तरह अपने घऱ भगवान को बुलाया है। मुझे अच्छा लगता, जब लोग मुझे इस नाम से पुकारते हैं। यह उनका स्नेह है, सम्मान है।

रुद्रप्रयाग के पाट्यो गांव में महिला कीर्तन में गीत गातीं सुलोचना देवी। फोटो- राजेश पांडेय

पाट्यौ गांव की सरिता देवी बताती हैं, ऐसा कोई कीर्तन नहीं है, जिसमें सुलोचना देवी नहीं पहुंची हों। हमें उनका इंतजार रहता है,वो जब भी आती हैं, हमें नया गीत सुनाती हैं। हमने भी उनके साथ कई गीत गुनगुनाते हुए याद किए हैं। जीवनभर संघर्ष करने वाली दीदी (सुलोचना देवी) हम सभी के सामने इसलिए खुश रहती हैं कि वो हमें प्रसन्न देखना चाहती हैं।

सुलोचना देवी बताती हैं, वो नये गीतों पर विचार करती हैं, गुनगुनाती हैं और गाती हैं। उनके बनाए गीत थोड़ा लंबे होते हैं। वो हमें श्रीकेदारनाथ भगवान की महिमा पर रचा गीत- चम चम कदी, बाबा तेरी डोली चम चम कदी… सुनाया।

वो कहती हैं, संघर्ष करने वाले का भगवान साथ देता है। क्या आपने कभी अपने गीतों को एलबम निकालने पर विचार किया, पर उनका कहना था, मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। मेरा दायरा सीमित है।

सुलोचना बताती हैं, उन्होंने अपने ऊपर आई विपदा पर भी एक गीत बोला है। इस पर पास बैठी महिलाएं कहती हैं, यह गीत सुनकर हम बहुत भावुक हो जाते हैं। सुलोचना गाती हैं-  श्री पंचमी माघे की, दशा सुन्याला भागै की…।

गीतों को लेकर आपकी किसी योजना के सवाल पर उनका जवाब है- भगवान से प्रार्थना है कि मुझे अपने धाम में ले जाएं। यहां मेरी जरूरत नहीं है, किस को होगी मेरी जरूरत…।

पाट्यौ निवासी सरोजनी बताती हैं, सुलोचना देवी ने अपनी जमीन लोगों को खेतीबाड़ी के लिए दी है, इसके बदले में किसी से कुछ नहीं लेतीं। उनका मानना है, इससे उनके खेत बंजर नहीं होंगे और कुछ लोगों की मदद भी हो जाएगी।

You Might Also Like

केस स्टडीः ग्रामोत्थान परियोजना ने दिखाई आर्थिक प्रगति की राह
जनता को योजना का लाभ देने के लिए फाइलिंग सिस्टम को छोटा करेंः मुख्य सचिव
उत्तराखंड में आपदाः गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
देहरादून की कैंट सीट पर भाजपा की सविता कपूर जीतीं, देहरादून जिले से पहली महिला विधायक
ऋषिकेश के नरेंद्र रयाल ने अपने साथ हुए हादसे के बाद हास्य पर बहुत कुछ लिखा
TAGGED:motivational story of a womanstory of a struggling womanThe Struggle of Women in IndiaWhat are the struggles of a woman?women's struggle
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मुझे ऐसा लगा, जैसे मैंने अपने बक्से से पैसे निकाले हों
Next Article ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाकर खेतों में मां और बंधुओं के साथ विराजमान हैं दाना देवता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?