लोकसभा चुनाव 2024: Uttarakhand में कल से नामांकन शुरू

Rajesh Pandey

देहरादून। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने आज सचिवालय में प्रेस वार्ता में जानकारी दी, 20 मार्च, 2024 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया,  27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

नामांकन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल suvidha.eci.gov.in की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, जिसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 94 हजार भवनों से पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। सी-विजिल ऐप के माध्यम से लगभग 3066 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं, जिनमें से 2800 मामले सही पाए गए एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कर दिए गए।

इसके साथ ही, लगभग 10900 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2014ः आचार संहिता लागू होने के बाद 60 लाख से अधिक की अवैध शराब, ड्रग्स, कैश पकड़े

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में मार्च माह में सात करोड़ से अधिक की धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ सीज

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *