FeaturedUttarakhand

सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया

वाराणसी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया।
सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री धामी लिखते हैं-
काशीश्वरं सकलभक्तजनातिहारं, विश्वेश्वरं प्रणतपालनभव्यभारम् ।
रामेश्वरं विजयदानविधानधीरं, गौरीश्वरं वरदहस्तधरं नमामः ॥
उन्होंने बताया, आज प्रातः काल संपूर्ण विश्व के पालक बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विश्वेश्वर से हम सभी प्रदेश वासियों पर सदैव अपनी कृपादृष्टि बनाए रखने हेतु प्रार्थना की। हर हर महादेव
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चित्र साझा किया हैं, धामी लिखते हैं- आज काशी में सपरिवार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान शिव की नगरी में बाबा विश्वनाथ के अनन्य भक्त मोदी जी से मिलकर अत्यंत खुशी की अनुभूति हुई तथा उनका स्नेह व आशीर्वाद भी मिला।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में जानकारी दी- काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में स्थापित की गई लोकमाता, पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की प्रतिमा पर शीश नवा कर पूरे प्रदेश की ओर से उन्हें नमन किया। आपकी धर्मनिष्ठा हमारे लिए आदर्श है और हम सदैव इसका अनुसरण करेंगे।

उन्होंने लिखा- आततायियों द्वारा मंदिर परिसर पर किए गए आघात के बाद इसके पुनर्निर्माण व काशी के वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने सदैव सनातन संस्कृति के मूल्यों को प्रोत्साहन व धर्म को सर्वोच्च स्थान दिया। ऐसी महान शिव साधिका को मेरा कोटिश नमन।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button