ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

हरीश रावत बोले, मेरे पास बहुत समय है…अब यह काम करूंगा

मैं चाहता हूं कि अपने अनुभव और समझ को किसी न किसी रूप में लेखनीबद्ध करूंः रावत

देहरादून। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंडियत को मजबूत बनाने का नारा लगाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंडियत नाम से एक किताब लिखी है, जिसमें उनके कुछ लेखों के संकलन है।  रावत बताते हैं कि इस पुस्तक का अभी विमोचन होना बाकी है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने लिखा है, इस पुस्तक के विमोचन के बाद फिर मैं उत्तराखंडियत पार्ट-2 जरूर लिखना चाहूंगा, क्योंकि इस चुनाव ने मुझे बहुत सारे सबक दिए हैं, जिनमें से एक सबक उत्तराखंडियत को भी संदर्भित है। 

वो लिखते हैं, यूं भी मेरे पास अब बहुत समय है। मैं चाहता हूं कि अपने अनुभव और समझ को किसी न किसी रूप में लेखनीबद्ध करना प्रारंभ करूं, आप सबका आशीर्वाद चाहिए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button