By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Jakhan river flood in Doiwala: सेबूवाला में जाखन नदी की बाढ़ से ध्वस्त हुआ मकान, दो दिन से फंसा है किसान दंपति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Jakhan river flood in Doiwala: सेबूवाला में जाखन नदी की बाढ़ से ध्वस्त हुआ मकान, दो दिन से फंसा है किसान दंपति
NewsUncategorizedUttarakhand

Jakhan river flood in Doiwala: सेबूवाला में जाखन नदी की बाढ़ से ध्वस्त हुआ मकान, दो दिन से फंसा है किसान दंपति

Rajesh Pandey
Last updated: September 17, 2025 1:00 pm
Rajesh Pandey
7 months ago
Share
जाखन नदी में बाढ़ से मकान ध्वस्त हो गया। बाढ़ में फंसे किसान देवेंद्र मनवाल और उनकी पत्नी गीता मनवाल। फोटो साभार- अशोक रावत (कंडोली)
SHARE

Jakhan river flood in Doiwala:डोईवाला, 17 सितम्बर, 2025: सोमवार रात देहरादून जिला स्थित सिंधवाल ग्राम पंचायत के सेबूवाला गांव में भी जाखन नदी ने कहर बरपाया। जाखन की बाढ़ से मनवाल परिवार का एकमात्र मकान ध्वस्त हो गया। यहां रह रहे किसान देवेंद्र मनवाल और उनकी पत्नी  गीता मनवाल खबर लिखे जाने तक अपने मवेशियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे हैं। बताया जाता है कि दोनों सुरक्षित हैं, पर उनके पास खाने पीने का सामान है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार की शाम से उनका फोन भी बंद चल रहा है।

डोईवाला तहसील के दूरस्थ गांव सेबूवाला जाने के लिए बहुचर्चित झील सूर्याधार होते हुए जा सकते हैं। थानो-भोगपुर के बीच स्थित पुल से बाई ओर जाने वाला रास्ता सूर्याधार झील तक पहुंचाता है। सूर्याधार झील से आगे कंडोली और वहां से ढलान पर घाटी में सेबूवाला गांव है, जिसके पास से जाखन नदी बहती है। लगता है, पहाड़ों से घिरे इस बेहद खूबसूरत गांव को नजर लग गई है।

Jakhan river flood in Doiwala: यहां एक मात्र भवन है, जो 16 कमरों का बताया जाता है। यह भवन आपदा में ध्वस्त हो गया। ध्वस्त हुआ घर नदी से काफी ऊंचाई पर था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी का जल स्तर कितना अधिक रहा होगा। बताया जाता है कि सोमवार की रात नदी का बहाव और जल स्तर बढ़ने पर देवेंद्र और गीता दोनों अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित जगह पहुंच गए। अपने सामने उन्होंने ध्वस्त होते घर को देखा।

Also Read: पहाड़ों से घिरे गांव में बारिश की बूंदे, धान की रोपाई और लोकगीत गुनगुनातीं महिलाएं

देवेंद्र के बड़े भाई मेहर सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला भोगपुर स्थित मकान में रहते हैं। उर्मिला मनवाल ने बताया, दो दिन पहले ही वो गांव गए थे और सास बैसाखी देवी को भोगपुर ले आए थे।

उर्मिला मनवाल का कहना है, गांव में ही फंसे देवेंद्र और गीता सुरक्षित हैं। उनके साथ एक भैंस और दो बैल भी हैं, इनको छोड़कर वो दोनों नहीं आ पा रहे हैं। हम पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। बताती हैं, 2022 में कालबन मोटर मार्ग निर्माण का मलबा जाखन में डाला गया था। इससे उनके घर से कुछ दूर पहले जाखन में एक झील बन गई थी। उनका घर जाखन से काफी ऊंचाई पर था, पर नदी इतनी ऊंचाई तक बहने लगी, हमने कभी नहीं सोचा था। यह नदी में जमा सड़क निर्माण के मलबे की वजह से भी हो सकता है।

कंडोली गांव निवासी अशोक रावत ने बताया, देवेंद्र और गीता के साथ उनके मवेशी भी हैं। सोमवार शाम तक दोनों से फोन पर बात हो रही थी। शायद बैटरी खत्म होने की वजह से फोन बंद हो गया। बताते हैं, राहत दल ने भी इनसे बात की थी। राहत दल ने इनको बाहर निकलने में मदद करने की बात कही थी, पर दोनों ने पशुओं को छोड़कर नहीं आने को कहा है। फिलहाल पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है। इनके पास खाने पीने का कितना सामान है, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। अशोक के अनुसार, जाखन के पार कैंपिंग साइट भी बाढ़ की चपेट में आ गई।

उधर, कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया, जाखन में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मंगलवार को बाढ़ ग्रस्त आपदा वाले कई इलाकों का भ्रमण किया था। जाखन ने सनगांव, कंडोली, सूर्याधार जाने वाला रास्ता ध्वस्त कर दिया है। उनियाल ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांवों तक पहुंच बनाने की मांग उठाई है।

You Might Also Like

उत्तराखंडः नायब तहसीलदार सहित Lower PCS के 113 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन
धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम ने बताईं उत्तराखंड की उपलब्धियां
नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः स्वास्थ्य मंत्री
उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास
कहानीः बैल बड़ा या मेंढक
TAGGED:Dehradun floodDoiwaalaflash floodJakhan river floodlandslidemonsoon floodnatural disasterrescue operationsSebuwala VillageSurayadhaar lakeThano-Bhogpur roadtrapped familyUttarakhand flood
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article IIT Jodhpur bacteria brain diseases: इलाज में बाधा बनने वाले हानिकारक बैक्टीरिया पर शोध कर रहा आईआईटी जोधपुर, बचा सकेंगे लाखों जिंदगियां
Next Article Doiwala Jakhan River Flood: तीसरी रात भी आपदाग्रस्त इलाके में फंसे हैं दंपति, परिवार के लोगों ने जानजोखिम में डालकर पहुंचाया राशन और जरूरी सामान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?