हाई पावर कमेटी की नहीं, केवल अध्यक्ष की रिपोर्ट है: डॉ. सती

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवस्थानम बोर्ड को लेकर बनी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सम्बन्धी बयान पर चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है, कमेटी का गठन नहीं हुआ, यह रिपोर्ट केवल कमेटी के अध्यक्ष की है।

गुरुवार को बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी में चारों धामों के आठ सदस्य नामित किए गए हैं।

दूसरी ओर, चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीर्थ पुरोहितों के साथ आयोजित बैठक में इस कमेटी पर निर्णय किया गया था।

महापंचायत की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को आठ नाम भेजे गए थे, लेकिन अभी तक इन आठ लोगों को हाई पावर कमेटी में सदस्य नामित नहीं किया गया है।

उनका कहना है, मनोहर कांत ध्यानी ने मुख्यमंत्री को बतौर अध्यक्ष अंतरिम रिपोर्ट दी है, इसमें चार धाम का कोई सदस्य शामिल नहीं था।

 

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवस्थानम बोर्ड को लेकर बनी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सम्बन्धी बयान पर चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है, कमेटी का गठन नहीं हुआ, यह रिपोर्ट केवल कमेटी के अध्यक्ष की है।गुरुवार को बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी में चारों धामों के आठ सदस्य नामित किए गए हैं।दूसरी ओर, चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीर्थ पुरोहितों के साथ आयोजित बैठक में इस कमेटी पर निर्णय किया गया था।महापंचायत की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को आठ नाम भेजे गए थे, लेकिन अभी तक इन आठ लोगों को हाई पावर कमेटी में सदस्य नामित नहीं किया गया है।उनका कहना है, मनोहर कांत ध्यानी ने मुख्यमंत्री को बतौर अध्यक्ष अंतरिम रिपोर्ट दी है, इसमें चार धाम का कोई सदस्य शामिल नहीं था।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *