educationFeatured

लॉकडाउन में छात्रों के लिए सीएसआईआर-निस्केयर की ऑनलाइन प्रतियोगिता

  • प्रतियोगिता के पहले वर्ग में कक्षा पांचवी से आठवीं और दूसरे वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं
  • हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “कोरोनावायरस-एक अदृश्य शत्रु” है
  • प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीएसआईआर-निस्केयर की आधिकारिक वेबसाइट  www.niscair.res.in पर  15 मई 2020 से पहले पंजीकरण एवं आवेदन करना होगा

उमाशंकर मिश्र

कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान छात्र सृजनशील बने रहें, इसके लिए काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) से संबद्ध नेशनल इंस्टीयूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन रिसोर्सेज (निस्केयर) एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “कोरोनावायरस-एक अदृश्य शत्रु” है।
निस्केयर से संचालित इन प्रतियोगिताओं में चित्रकला, निबंध और मोबाइल वीडियो प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता शामिल हैं। यह प्रतियोगिता दो वर्गों के छात्रों को ध्यान में रखकर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले वर्ग में कक्षा पांचवी से आठवीं और दूसरे वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है, जिसमें सिर्फ भारत के नागरिक शामिल हो सकते हैं।
पहले वर्ग में शामिल छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता का महत्व’ रखा गया है। जबकि, दूसरे वर्ग के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘कोरोनावायरस- विश्वव्यापी महामारी-बदलता जीवन’ है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों को एक हजार शब्दों में निबंध लिखना होगा। पहले वर्ग के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘लॉकडाउन के दौरान जीवन’ और दूसरे वर्ग के अंतर्गत ‘घर में विद्यालय आ पहुंचा’ विषय रखा गया है।
मोबाइल वीडियो प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता के तहत छात्रों को दो मिनट का वीडियो बनाकर भेजना होगा, जिसके विषयों में ‘लॉकडाउन के दौरान मैं सबसे अधिक किन चीजों की कमी महसूस कर रहा हूं’ और ‘गलत सूचना महामारी के लिए बड़ा खतरा’ शामिल है।
इस प्रतियोगिता का पंजीकरण एवं प्रविष्टियों को केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीएसआईआर-निस्केयर की आधिकारिक वेबसाइट – www.niscair.res.in पर जाकर 15 मई 2020 से पहले पंजीकरण एवं आवेदन करना होगा। सीएसआईआर-निस्केयर द्वारा गठित निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इंडिया साइंस वायर

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button