environmentFeaturedUttarakhand

दून को पेड़ों की छांव देने के लिए लगाए 11 हजार से ज्यादा पौधे

उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास के प्रोजेक्ट छांव में जुटे बड़ी संख्या में दूनवासी

देहरादून। न्यूज लाइव

देहरादून को फिर से हराभरा बनाने के लिए उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास ने “प्रोजेक्ट छांव” के अंतर्गत रविवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, नाला पानी रोड, आमवाला, देहरादून शहर में लगभग 11 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। इससे पहले इन संस्थाओं ने दून के विभिन्न इलाकों में तुलसी के 15 हजार पौधे बांटे। वहीं, इस पौधारोपण को जारी रखने तथा लगाए गए सभी पौधों की पांच साल तक देखभाल करने का निर्णय लिया गया है।

दून में इस साल तापमान पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस समस्या का समाधान शहर को हरियाली का आवरण पहनाकर ही दूर किया जा सकता है। इसी सोच के साथ उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास ने “प्रोजेक्ट छांव” के संचालन का निर्णय लिया। इस अभियान में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रोजेक्ट छांव का थीम सॉंग लांच किया गया। वृहद पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्थाओं ने जानकारी दी कि इस पहल से न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस छोटी सी पहल से हम अपने शहर को और बेहतर और स्वच्छ-सुंदर बना सकते हैं। इस अभियान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button