healthNewsUncategorized

Continuous Nursing Education: एम्स ऋषिकेश में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए नई पहल

Continuous Nursing Education: ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में अब नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए नियमित तौर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्थान के नर्सिंग विभाग ने ‘सतत नर्सिंग शिक्षा’ (CNE-Continuous Nursing Education) की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे रोगियों को और भी बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

इस पहल की शुरुआत में, संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि CNE कार्यक्रम नर्सिंग पेशे को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा। उन्होंने सलाह दी कि कार्यशालाओं और सम्मेलनों के साथ-साथ ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए।

Also Read: AIIMS Rishikesh Esophagus Surgery: एसिड से जली आहार नली को नई जिंदगी

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्या श्री ने बताया कि यह कार्यक्रम नर्सिंग स्टाफ को अपनी स्किल्स विकसित करने का अवसर देगा, जिससे रोगी देखभाल प्रणाली और मजबूत होगी। मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनिता रानी कंसल ने कहा कि CNE से नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता में और सुधार होगा। यह कार्यक्रम भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Also Read: AIIMS Rishikesh ECHS scheme: एम्स ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा

पहले दिन की कार्यशाला में बाल चिकित्सा वेंटिलेशन और श्वसन सहायता पर अलग-अलग सत्रों में जानकारी दी गई.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में CNE सेल के कोऑर्डिनेटर और डीएनएस जीनू जैकब, अरुण रवि, आयोजन सचिव डीएनएस श्रीकांत देसाई, और एएनएस हेमंत कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button