AIIMS Rishikesh ECHS scheme: एम्स ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा

Rajesh Pandey

AIIMS Rishikesh ECHS scheme: ऋषिकेश, 10 जुलाई 2025: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को अब एम्स ऋषिकेश में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। संस्थान और सेना के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का उद्घाटन किया गया।

इस योजना के तहत, उत्तराखंड के पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को निःशुल्क इलाज मिलेगा। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने योजना का उद्घाटन करते हुए बताया कि ECHS (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) के अंतर्गत पूर्व सैनिकों को अस्पताल में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

AIIMS Rishikesh ECHS scheme

भारतीय सेना की ओर से उपस्थित जनरल ऑफिसर गिल ने पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रोफेसर मीनू सिंह और एम्स ऋषिकेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 4.5 लाख से अधिक पूर्व सैनिक और वीर नारियाँ निवास करती हैं, और वे सभी इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित धींगरा ने जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों को उनकी रैंक के आधार पर कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण और जानकारी प्राप्त करने हेतु अस्पताल के ओपीडी काउंटर के पास ही ECHS का एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है।

Also Read: AIIMS Rishikesh e-vehicle for Divyangjan: एम्स ऋषिकेश में दिव्यांगजनों के लिए ई-वाहन सेवा, मुख्य द्वार से ओपीडी एरिया तक मिलेगी सुविधा

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से सेना की स्थानीय विंग के जनरल ऑफिसर आर्मी कमांडिंग सब एरिया मेजर जनरल आर. प्रेमराज, डीन एकेडमिक प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर बी. सत्या श्री, डीएमएस डॉ. रवि कुमार, डॉ. श्रीलोय मोहंती, भारतीय सैन्य अधिकारीगण कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ब्रिगेडियर परीक्षित, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल रुड़की ब्रिगेडियर पी. तिवारी, डायरेक्टर रीजनल सेंटर ECHS देहरादून कर्नल जितेंद्र कुमार, कर्नल कंडवाल, कर्नल सिंह, एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चंद्र और आयुष्मान योजना के संजय त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *