आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को इस पोर्टल पर दे सकते हैं अपने सुझाव

Rajesh Pandey
  • सुझाव innovateindia.mygov.in और 8cpc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं
  • कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संगठनों से 30 अप्रैल, 2026 तक ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है
नई दिल्ली, 6 मार्च, 2026ः आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर सेवारत कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के संघों/यूनियनों, संगठनों/संस्थानों के साथ-साथ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और इच्छुक व्यक्तियों से ज्ञापन/सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन प्रारूप उपलब्ध कराया है। 30 अप्रैल, 2026 तक राय और सुझाव दिए जा सकेंगे।

ज्ञापन प्रस्तुत करने का प्रारूप MyGov.in पोर्टल (innovateindia.mygov.in) पर भी उपलब्ध है। आयोग ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे केवल उपरोक्त पोर्टल पर ही अपने सुझाव प्रस्तुत करें। कागजी प्रतियां/ईमेल/पीडीएफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *