By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Election: कोठियाल की खुली बहस की चुनौती पर हरीश रावत ने दिया यह जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > Uttarakhand Election: कोठियाल की खुली बहस की चुनौती पर हरीश रावत ने दिया यह जवाब
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election: कोठियाल की खुली बहस की चुनौती पर हरीश रावत ने दिया यह जवाब

Rajesh Pandey
Last updated: December 20, 2021 5:58 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
देहरादून। AAP (आम आदमी पार्टी) के नेता कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) की मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) का जवाब आ गया। उन्होंने साफ-साफ कह दिया, मैं अपने आपको इतना योग्य नहीं समझता कि विद्वानजनों से बहस कर सकूं।
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की अपनी पार्टी (AAP) की घोषणा पर भाजपा और कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दी है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा भी करती है। दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।

https://twitter.com/ColAjayKothiyal/status/1472537137136340996

Contents
देहरादून। AAP (आम आदमी पार्टी) के नेता कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) की मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) का जवाब आ गया। उन्होंने साफ-साफ कह दिया, मैं अपने आपको इतना योग्य नहीं समझता कि विद्वानजनों से बहस कर सकूं।आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की अपनी पार्टी (AAP) की घोषणा पर भाजपा और कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दी है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा भी करती है। दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।आप नेता कर्नल कोठियाल की चुनौती पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है, उन्होंने लिखा, कभी-कभी कुछ लोग चर्चा में आने के लिए मुझे बहस की चुनौती दे रहे हैं। मैं अपने आपको इतना योग्य नहीं समझता कि उन विद्वानजनों से बहस कर सकूँ।रावत लिखते हैं, हाँ, मेरे ज्ञानवर्धन के लिए मैं उनसे इतना बताने का जरूर अनुरोध करना चाहता हूँ कि वो कैसे उत्तराखंड में, सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे! जबकि दिल्ली में साढे़ सात साल से ज्यादा समय तक सरकार में रहने के बाद भी उनकी सरकार 200 यूनिट तक ही बिजली मुफ्त दे रही है और उसके बाद यदि एक यूनिट भी बढ़ जा रहा है तो सारी बिजली का पैसा वसूल कर ले रहे हैं और देश में सबसे महंगी बिजली दे रहे हैं, इन सबके बावजूद इस समय दिल्ली की विद्युत वितरण कम्पनियों पर लाखों-करोड़ रुपया नेशनल ग्रिड कमाती है।पूर्व सीएम रावत ने कहा, दिल्ली की बिजली इसलिए नहीं कट रही है, क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है और उत्तराखंड जैसा राज्य एक महीने भी बिजली का बिल अदा नहींं कर पाएगा तो सारी बिजली कट जाएगी और उत्तराखंड अंधकार में डूब जाएगा। शीला दीक्षित जी के बनाए हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दान करना तो संभव है, क्योंकि दिल्ली का राजस्व उत्तराखंड से पांच गुना ज्यादा है।हरीश रावत का कहना है, हम कैसे सत्ता में आते ही 100 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे! कैसे दूसरे साल 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दे सकते हैं और ये काम बिना वितरण कंपनियों पर कर्ज का बोझ लादे, बिना बिजली की व्यवस्था को बाधित किए, इस काम को किया जाएगा। वो मैं जरूर, जिस दिन वो मुझको ये बता देंगे कि कैसे वो सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे, तो उस दिन मैं भी अपना रोड मैप विनम्रतापूर्वक उन महापंडितों के सामने रख दूंगा।रावत कहते हैं, उनको यह भी बता दूंगा कि कैसे हरीश रावत ने, जिस राज्य में केवल 14 घंटे बिजली मिलती थी, औसत 14 घंटे वहां से कैसे 24 घंटे निरंतर बिजली मिलने वाले राज्य में उत्तराखंड को बदला, कैसे सारे राज्य के अंदर एक सामान क्वालिटी की बिजली देने वाला राज्य उत्तराखंड को बनाया और देश के अंदर सबसे सस्ती बिजली कैसे हमने उत्तराखंड के लोगों को उपलब्ध करवाई! और कैसे हम तीनों कंपनियों को लाभ में लाए! मैं अपने प्रयासों को विनम्रतापूर्वक उनके सामने रख दूंगा, वो कितना ग्रहण करना चाहेंगे, कितना ग्रहण नहीं करना चाहिए वो मैं, उन महाविद्वानों के ऊपर छोड़ देता हूँ।दिल्ली का बजट उत्तराखंड से पांच गुना होने के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक ट्वीट करके जवाब दिया, हरीश रावत जी बहाने नहीं, उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की नीयत दिखाइये। उत्तराखंड और दिल्ली का बजट लगभग बराबर है। उत्तराखंड का बजट करीब 57,400 करोड़ है और जनसंख्या 1.15 करोड़ यानी हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए उत्तराखंड सरकार के पास 50,000 रुपये हैं। ट्वीट के माध्यम से कोठियाल बताते हैं, दिल्ली का बजट करीब 69,000 करोड़ हैं और जनसंख्या 2 करोड़ है – यानी हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए सरकार के पास ₹34,500 हैं। उत्तराखंड में हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए दिल्ली से डेढ़ गुना (1.5 times) पैसे हैं, फिर भी उत्तराखंड के आम आदमी को सरकार दिल्ली जैसी सुविधा नहीं दे पाई।

https://twitter.com/ColAjayKothiyal/status/1472537142760931336

आप नेता कर्नल कोठियाल की चुनौती पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है, उन्होंने लिखा, कभी-कभी कुछ लोग चर्चा में आने के लिए मुझे बहस की चुनौती दे रहे हैं। मैं अपने आपको इतना योग्य नहीं समझता कि उन विद्वानजनों से बहस कर सकूँ।

#महंगी_बिजली
कभी-कभी कुछ लोग चर्चा में आने के लिए मुझे बहस की चुनौती दे रहे हैं। मैं अपने आपको इतना योग्य नहीं समझता कि उन विद्वानजनों से मैं बहस कर सकूँ। हाँ, मेरे ज्ञानवर्धन के लिए मैं उनसे इतना बताने का जरूर अनुरोध करना चाहता हूँ कि वो कैसे उत्तराखंड में,
1/2 pic.twitter.com/Z8O3K4zPKU

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 20, 2021

रावत लिखते हैं, हाँ, मेरे ज्ञानवर्धन के लिए मैं उनसे इतना बताने का जरूर अनुरोध करना चाहता हूँ कि वो कैसे उत्तराखंड में, सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे! जबकि दिल्ली में साढे़ सात साल से ज्यादा समय तक सरकार में रहने के बाद भी उनकी सरकार 200 यूनिट तक ही बिजली मुफ्त दे रही है और उसके बाद यदि एक यूनिट भी बढ़ जा रहा है तो सारी बिजली का पैसा वसूल कर ले रहे हैं और देश में सबसे महंगी बिजली दे रहे हैं, इन सबके बावजूद इस समय दिल्ली की विद्युत वितरण कम्पनियों पर लाखों-करोड़ रुपया नेशनल ग्रिड कमाती है।
पूर्व सीएम रावत ने कहा, दिल्ली की बिजली इसलिए नहीं कट रही है, क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है और उत्तराखंड जैसा राज्य एक महीने भी बिजली का बिल अदा नहींं कर पाएगा तो सारी बिजली कट जाएगी और उत्तराखंड अंधकार में डूब जाएगा। शीला दीक्षित जी के बनाए हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दान करना तो संभव है, क्योंकि दिल्ली का राजस्व उत्तराखंड से पांच गुना ज्यादा है।
  • Uttarakhand Election 2022: आखिरकार हरीश रावत ने कांग्रेस के लिए कह दी अपने मन की बात
  • हरीश रावत ने आरोप लगाया तो यूजर ने कहा, आप जैसे नेता को बिना प्रमाण ऐसे बयान नहीं देने चाहिए
हरीश रावत का कहना है, हम कैसे सत्ता में आते ही 100 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे! कैसे दूसरे साल 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दे सकते हैं और ये काम बिना वितरण कंपनियों पर कर्ज का बोझ लादे, बिना बिजली की व्यवस्था को बाधित किए, इस काम को किया जाएगा। वो मैं जरूर, जिस दिन वो मुझको ये बता देंगे कि कैसे वो सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दे देंगे, तो उस दिन मैं भी अपना रोड मैप विनम्रतापूर्वक उन महापंडितों के सामने रख दूंगा।
  • Uttarakhand election 2022 : क्या अप्रशिक्षितों से चोर दरवाजे से काम लिया जा रहा है
  • Uttarakhand election: सिसोदिया ने जो दिखाया, क्या वो पहले कभी नहीं दिखा
रावत कहते हैं, उनको यह भी बता दूंगा कि कैसे हरीश रावत ने, जिस राज्य में केवल 14 घंटे बिजली मिलती थी, औसत 14 घंटे वहां से कैसे 24 घंटे निरंतर बिजली मिलने वाले राज्य में उत्तराखंड को बदला, कैसे सारे राज्य के अंदर एक सामान क्वालिटी की बिजली देने वाला राज्य उत्तराखंड को बनाया और देश के अंदर सबसे सस्ती बिजली कैसे हमने उत्तराखंड के लोगों को उपलब्ध करवाई! और कैसे हम तीनों कंपनियों को लाभ में लाए! मैं अपने प्रयासों को विनम्रतापूर्वक उनके सामने रख दूंगा, वो कितना ग्रहण करना चाहेंगे, कितना ग्रहण नहीं करना चाहिए वो मैं, उन महाविद्वानों के ऊपर छोड़ देता हूँ।

.@harishrawatcmuk जी बहाने नहीं उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की नीयत दिखाइये।

उत्तराखंड और दिल्ली का बजट लगभग बराबर है।
उत्तराखंड का बजट करीब 57,400 Crore है और जन संख्या 1.15 crore यानी हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए उत्तराखंड सरकार के पास 50,000 रुपये है। (1/6) https://t.co/F4zUdl44yX

— Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal) December 15, 2021

दिल्ली का बजट उत्तराखंड से पांच गुना होने के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक ट्वीट करके जवाब दिया, हरीश रावत जी बहाने नहीं, उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की नीयत दिखाइये। उत्तराखंड और दिल्ली का बजट लगभग बराबर है। उत्तराखंड का बजट करीब 57,400 करोड़ है और जनसंख्या 1.15 करोड़ यानी हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए उत्तराखंड सरकार के पास 50,000 रुपये हैं। 

दिल्ली का बजट करीब 69,000 Cr. है और जनसंख्या 2 Cr. है – यानि हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए सरकार के पास ₹34,500 हैं।
उत्तराखंड में हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए दिल्ली से डेढ़ गुना (1.5 times) पैसे हैं, फिर भी उत्तराखंड के आम आदमी को सरकार दिल्ली जैसी सुविधा नहीं दे पाई। (2/6)

— Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal) December 15, 2021

ट्वीट के माध्यम से कोठियाल बताते हैं, दिल्ली का बजट करीब 69,000 करोड़ हैं और जनसंख्या 2 करोड़ है – यानी हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए सरकार के पास ₹34,500 हैं। उत्तराखंड में हर व्यक्ति पर खर्च करने के लिए दिल्ली से डेढ़ गुना (1.5 times) पैसे हैं, फिर भी उत्तराखंड के आम आदमी को सरकार दिल्ली जैसी सुविधा नहीं दे पाई।

You Might Also Like

देहरादून में डेंगू से जुड़ी कोई समस्या, शिकायत है या सलाह लेनी है तो मिलाइए यह नंबर
400 लोगों की आंखों में उजाला ले आया लायंस क्लब ऋषिकेश, देवभूमि का महाअभियान
कहानीः पंखों वाले हाथी
उत्तराखंड हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में देशभर में दूसरे स्थान पर, 74 लाख से अधिक आभा आईडी लिंक
राज्य आंदोलनकारियों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगाः सीएम
TAGGED:AAPAJAY KOTHIYALFree Bijli in UttarakhandHarish RawatPS DhamiUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सीएम पुष्कर सिंह धामी का पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद
Next Article मसूरी जीरो प्वाइंट पर बनेगी 500 वाहनों की पार्किंगः सीएम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?