healthNewsUttarakhand

FDA raids Uttarakhand: ऋषिकेश और हरिद्वार में FDA की छापेमारी, 5 दवा विक्रेता फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश

 

FDA raids Uttarakhand: देहरादून, 07 अगस्तः  नकली और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार के अभियान के तहत, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) की क्विक रिस्पांस टीमों ने गुरुवार को ऋषिकेश और हरिद्वार में नौ दवा विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई जगहों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

Continuous Nursing Education: एम्स ऋषिकेश में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए नई पहल

इन अनियमितताओं के कारण, एफडीए ने ज्वालापुर और कनखल में चार जन औषधि केंद्रों और एक अन्य दवा विक्रेता प्रतिष्ठान पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। इसके अलावा, ऋषिकेश के नेपाली फार्म और आसपास के क्षेत्र में दो अन्य प्रतिष्ठानों पर भी दवाओं की खरीद-बिक्री रोक दी गई है। टीम ने इन फर्मों से कमियों के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

FDA raids Uttarakhand: यह कार्रवाई खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा गठित क्विक रिस्पांस टीमों द्वारा की गई है, जो राज्य में नकली दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी करने वाली टीम में सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सुधीर कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती, और औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा, विनोद जगुड़ी, हरीश सिंह, निधि रतूड़ी काला, और मेघा शामिल थीं।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button