FeaturedhealthNewsUttarakhand

डेंगू, मलेरिया को रोकने के लिए समय रहते तैयारियां कर लें अधिकारीः मिशन निदेशक

देहरादून। न्यूज लाइव

उत्तराखंड में आगामी महीनों में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इन्सेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया।

मिशन निदेशक ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मच्छरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समय भीतर क्रय कर लिया जाए। यह भी निर्देश दिए कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट करें एवं जन समुदाय में वृहद प्रचार-प्रसार किया जाए।

निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करने तथा ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें, जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों।

बैठक में डॉ. पकंज सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि डेंगू रोग के फैलने के दृष्टिगत अभी से समय रहते तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button