उत्तराखंड के इस जिले में प्रति हजार पुरुषों पर सबसे ज्यादा 1021 महिला मतदाता

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गई है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रुद्रप्रयाग में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। रुद्रप्रयाग ही राज्य का एक मात्र ऐसा जिला है, जो जनगणना के अनुसार ही नहीं, बल्कि मतदाता लिंगानुपात में भी बढ़त बनाए है।

उत्तराखंड की राजनीति में दोनों सरस्वती, दो-दो बार जीतीं

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 81 लाख 72 हजार 173 वोटर की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है, जिनमें लगभग 42.39 लाख पुरुष एवं 39.33 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। रुद्रप्रयाग जिला में महिला मतदाता 97,772 तथा पुरुष मतदाता 95,772 हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रुद्रप्रयाग में  जनगणना लिंगानुपात 1114 है। वहीं, इलेक्टर जेंडर रेशियो (मतदाता लिंगानुपात) 1021 है, यानी रुद्रप्रयाग में प्रति हजार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या 1021 है।

भारत में चुनावः देवप्रयाग सीट पर विनय लक्ष्मी के खिलाफ मैदान में कोई नहीं उतरा

राज्य के 13 में से सात जिलों में जनगणना के अनुसार महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। इनमें प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या चमोली में 1019, रुद्रप्रयाग में 1114, टिहरी गढ़वाल में 1077, पौड़ी गढ़वाल में 1103, पिथौरागढ़ में 1020, बागेश्वर में 1090 तथा अल्मोड़ा में 1139 है। जनगणना के अनुसार महिलाओं की संख्या में बढ़त के ये आंकड़ें मतदाता लिंगानुपात के मामले में केवल रुद्रप्रयाग में ही बरकरार रह पाए।

जनगणना के अनुसार, अल्मोड़ा में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1139 है, जो रुद्रप्रयाग से भी अधिक है, पर यहां महिला मतदाताओं की संख्या प्रति हजार पुरुष पर 952 ही है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *