डोईवाला: जब जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे तो कांग्रेसियों ने चीनी मिल गेट पर जला दिया अपना ज्ञापन

Rajesh Pandey

डोईवाला। न्यूज लाइव ब्यूरो

परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला चीनी मिल पेराई सत्र के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने के लिए मिल गेट पर जनप्रतिनिधियों का इंतजार किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि कोई भी जनप्रतिनिधि ज्ञापन लेने नहीं आए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन को आग के हवाले कर दिया।

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया, गुरुवार को पेराई सत्र का उद्घाटन था, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया । हमारी मांग है कि गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित किया जाए । टाउनशिप के आंदोलन में किसानों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं और आगामी सत्र में गन्ना भुगतान समय पर किया जाए ।

इन मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं व किसानो के साथ मिल गेट पर धरना दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। कांग्रेसियों का आरोप है कि कोई जनप्रतिनिधि उनका ज्ञापन लेने नहीं आए। इस पर कार्यकर्ताओं और किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ज्ञापन को आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शनकारियों में परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,सुनील बर्मन,कमल अरोड़ा,आरिफ अली,शुभम काम्बोज,सरजीत सिंह,अमित सैनी,उस्मान अली आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *