क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश में तीसरा स्थान

Rajesh Pandey
देहरादून। newslive24x7
देशभर में सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
यह प्रतियोगिता केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से आयोजित की गई थी।  इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन  के जरिए देशवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की है।
उत्तराखंड सरकार भी स्वच्छता अभियान मिशन मोड पर संचालित कर रही है। शहरी विकास विभाग सार्वजनिक शौचालयों के रख रखाव के लिए निश्चित तौर पर प्रशंसा का पात्र है।
उत्तराखंड में सार्वजनिक शौचालय सीटों की संख्या कुल 2553  हैं, जो ज्यादातर शहरी निकाय, यात्रा मार्ग, तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों पर हैं।
सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता के लिए, सभी निकायों का खासकर निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *