UKSSSC: आयोग ने इस परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तिथि में किया संशोधन, बताया यह कारण

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (प्राइमरी) के रिक्त 15 तथा सहायक अध्यापक (एलटी) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त 12 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में संशोधन किया है। अब इन पदों के लिए 19 नवम्बर, 2024 से अंतिम तिथि 15 दिसम्बर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

देखेंः पदनाम-सहायक अध्यापक(प्राइमरी) तथा सहायक अध्यापक(एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की तिथि के संशोधन के सम्बन्ध में

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, 08 नवम्बर, 2024 को जारी विज्ञापन के अनुसार, विज्ञापित कुल 27 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 नवम्बर, 2024 से 10 दिसम्बर, 2024 तक निर्धारित की गई थी।

इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथि तकनीकी कारणों से विस्तारित करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ की तिथि अब 19 नवम्बर, 2024 तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर, 2024 निर्धारित की जाती है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *