पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिले रीजनल पार्टी अध्यक्ष सेमवाल और कर्मचारी नेता

Rajesh Pandey

देहरादून। newslive24x7

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति तथा पौष्टिक भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नेताओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से मुलाकात करके कहा कि जिस तरह से पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रमोशन दिया गया है तथा उन्हें वैक्सीनेटर बनाया गया है। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग में भी डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, लैब सहायक के पद पर काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति दी जाए।

सेमवाल ने कहा कि जिस तरह से नर्सिंग स्टाफ को पौष्टिक भत्ता दिया जाता है। उसी तरह से फोर्थ क्लास कर्मचारियों को भी पौष्टिक भत्ता दिया जाए, क्योंकि यह कर्मचारी भी मरीज के सीधे संपर्क में किसी भी कर्मचारी से अधिक रहते हैं।

सेमवाल के अनुसार, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इन मांगों पर स्वास्थ्य निदेशालय को कार्रवाई करने के लिए कह दिया है।

इस अवसर पर चतुर्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने स्वास्थ्य सचिव को इस संबंध में अब तक की गई विभिन्न कार्यवाही की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रवक्ता अनिल जोशी, राजेंद्र गुसाईआदि शामिल थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *