Featured

कोविड अस्पतालों को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगीः मुख्यमंत्री

  • चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी हमारे फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स हैं, इनकी संक्रमण से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घोषणा की कि जिस कोविड अस्पताल में कोरोना वारियर्स स्वयं को संक्रमण से बचाते हुए कोविड-19 से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं, उस अस्पताल को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में कोरोना वारियर्स को मानकों के अनुरूप संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिर भी अस्पताल अपने यहां कार्यरत चिकित्साकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और प्रेरित होंगे। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में डटे हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का भी मनोबल बढ़ेगा। राज्य सरकार अपने हर कोरोना वारियर्स के साथ है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा है कि कोविड अस्पतालों में हर तरह की सावधानी रखी जाए। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी हमारे फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स हैं। इनकी संक्रमण से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए। हमारे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी, कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों का इलाज तभी कर सकते हैं, जब वे स्वयं सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स स्वयं के जीवन को खतरे में डालते हुए पूरी निष्ठा और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। हमें अपने इन वारियर्स पर गर्व है। हमारा भी दायित्व है कि ये स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। इनके लिए कार्यस्थल पर समुचित सुरक्षागत उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button