current Affairs

वर्ल्ड फूड इंडिया-2017

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खाद्य कार्यक्रम वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्लूएफआई) 2017 में  ओडिशा फोकस स्टेट होगा। यह कार्यक्रम तीन दिन का कार्यक्रम 3 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा । डब्लूएफआई 2017 में जापान, डेनमार्क और जर्मनी भागीदार देश हैं। इटली और नीदरलैंड ‘फोकस कंट्रीज’ हैं। 200 से अधिक वैश्विक कंपनियों और 30 देशों के 41 वैश्विक सीईओ भाग लेंगे। डब्लूएफआई में 450 भारतीय कंपनियों और प्रमुख भारतीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों की भागीदारी की संभावना है।

विश्व स्तर पर प्रशंसा हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीकी भारतीय मूल के शोधकर्ता दंपति प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम और क्वाइसा अब्दुल करीम को 2017 के आईएचवी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एचआईवी / एड्स के क्षेत्र में रिसर्च के लिए असाधारण योगदान पर प्रदान किया जाता है। शोधकर्ता दंपति को यूएस में बाल्टीमोर में मानव विषाणु संस्थान (आईएचवी) में यह सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार रॉबर्ट गैलो ने प्रदान किया। गैलो ने आईआईवीवी की 19वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में एचआईवी को एड्स की वजह के रूप में खोजा था। एक्वायर्ड इम्युनो डिफीसिएन्सी सिंड्रोम (एड्स) एचआईवी (मानव इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस) नामक वायरस के कारण होने वाला सिंड्रोम है। यह रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बदलता है, जिसकी वजह से संक्रमण और बीमारियों से रोगी बहुत कमजोर हो जाता है। 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने भारत में मौजूदा मामलों पर “इंडिया 2017 ईयरबुक” नाम की ई-बुक लिखी है। ई-पुस्तक में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, राज्य नीति, सार्वजनिक योजनाओं और जनसांख्यिकी, व्यापार, अर्थव्यवस्था और कई अन्य विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस बुक को हाल ही में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लांच किया है। 

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) 30 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2017 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वीएडब्ल्यू) मनाएगा। इसका विषय  “मेरा विजन-भ्रष्टाचार मुक्त भारत” होगा। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 30 अक्तूबर, को होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वीएडब्ल्यू का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को शिक्षित करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 26 अक्टूबर, 2017 को उपभोक्ता संरक्षण पर वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय “नये बाजारों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना” है। सम्मेलन में पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के 22 देशों ने भाग लिया है। इनमें चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं। यह पहली बार है कि भारत इस क्षेत्र के देशों के लिए उपभोक्ता संरक्षण पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में उपभोक्ता संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देशों के पालन के साथ ही वित्तीय सेवाओं और ई-कॉमर्स के उपभोक्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए विचार-विमर्श होगा। 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button