By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन, अगले नेशनल गेम्स मेघालय में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन, अगले नेशनल गेम्स मेघालय में
Careercurrent AffairsFeaturedNewssportsUttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन, अगले नेशनल गेम्स मेघालय में

Rajesh Pandey
Last updated: February 14, 2025 8:50 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

हल्द्वानी। 14 फरवरी, 2025

38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को हल्द्वानी में समापन हो गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. ऊषा ने 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन की घोषणा की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि शाह ने कहा कि उत्तराखंड के हर जिले में खेल का इन्फ्रास्ट्रक्चर पहुँचाकर और 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि को खेलभूमि भी बनाया है।

उन्होंने कहा कि देश के खेल नक़्शे पर देवभूमि 21वें स्थान से छलांग लगाकर अब 7वें स्थान पर पहुँच चुकी है।

शाह ने राष्ट्रीय खेलों में बड़ी संख्या में मेडल जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने ही देवभूमि को खेल भूमि बनाया है।

गृह एवं सहकारिता मंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति और खेल संघों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास के कारण ही एक छोटे से राज्य ने इतनी ऊंचाई पर इन खेलों का सफल आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों में लगभग 435 खेल स्पर्धाओं में 16 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुछ जीते और कुछ हारे।

शाह ने कहा कि जीत का जज़्बा और हार से निराश न होना ही खेल का संदेश है। उन्होंने कहा कि मेघालय में आयोजित होने वाले अगले राष्ट्रीय खेलों में इन खिलाड़ियों के लिए मेडल जीतने का एक और मौका है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि Eco-friendly Practices से लेकर Eco-friendly Game तक हर चीज़ को 38वें राष्ट्रीय खेलों में ज़मीन पर उतारा गया।

इन खेलों में वेट लिफ्टिंग, शूटिंग, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी मेडल की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि मेघालय में होने वाले अगले राष्ट्रीय खेलों के दौरान कुछ खेलों का आयोजन नार्थ ईस्ट के अन्य राज्यों में भी होगा, ताकि पूरे पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय खेलों की गूँज हो।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व मेघालय जैसे छोटे राज्यों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्यों का खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के कारण देश में खेल के वातावरण में काफी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में ‘खेलो गुजरात’ प्रतियोगिता की शुरुआत की थी और उसके बाद से खेल क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के कई जिलों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन मिला और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आई, जिससे दुनिया में भारत के खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

शाह ने कहा कि भारत के खेलों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीत का जज्बा रखना, हार से निराश न होना तथा हारने के बाद भी अगले पल जीतने की प्रेरणा का नाम ही ‘खेल’ है।

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब देश की कमान संभाली, तब देश का खेल बजट 800 करोड़ रुपए था, 2025-26 में खेल बजट 3,800 करोड़ रुपए का हो गया है।

2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मेडल मिले थे, अब इनकी संख्या 26 हो चुकी है।

इसी तरह, एशियाई खेलों में 2014 में 57 मेडल मिले थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 107 हो चुकी है।

पैराएशियाई खेलों में पहले 33 मेडल मिले थे, जो बढ़कर 111 हो गए हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के खिलाड़ियों ने तिरंगे का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैराओलंपिक में भी हमारे खिलाड़ी कई गुना मेडल जीत कर आए हैं, जो बताता है कि देश में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलों के अट्मोसफेयर और जीतने की भूख तीनों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

अमित शाह ने कहा कि आज उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य ने इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है, जो यह बताता है कि भारत का हर राज्य न केवल खेलने बल्कि अपना खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि TOPS (Target Olympic Podium Scheme) का उपयोग कर हमारे कई खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में बहुत अच्छी सफलता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। हमने ओलंपिक आयोजन के लिए अपना दावा पेश किया है और विश्वास है कि 2036 में जब भारत में ओलंपिक खेल आयोजित होंगे तो उत्तराखंड के इस खेल महाकुंभ में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी मेडल जीत कर तिरंगे और राष्ट्रगान की शान बढ़ाएंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने वर्ष 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन जवानों की शहादत ने देश को सुरक्षित किया है। उनकी शहादत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पार एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसी कारण पूरी दुनिया में भारत को देखने का नजरिया बदला है और पूरी दुनिया के आतंकवादियों को संदेश गया है कि भारत की सीमा और सेना से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेलों के इस महा समागम में देशभर से पधारे 16 हजार से अधिक एथलीट्स ने 35 खेल विधाओं में प्रतिभाग कर कुल 448 स्वर्ण, 448 रजत तथा 594 कांस्य पदक जीते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक रिकॉर्ड स्थापित किए गए और भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखने वाले बहुत से चैंपियन भी उभर कर सामने आए हैं। इन खेलों में जहां हमने पहली बार योग और मलखंब जैसे अपने पारंपरिक खेलों को शामिल करने का कार्य किया, वहीं रात्रि काल में रिवर राफ़्टिंग की प्रतियोगिता का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों में 24 स्वर्ण पदकों के साथ रिकॉर्ड 103 पदक अर्जित किए।

उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल के आयोजन की जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले भारतीय ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, खेल विभाग और सभी वॉलेंटियर्स का भी आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

उत्तराखंड के विकास में हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रही सरकारः सीएम
Uttarakhand स्वास्थ्य विभाग में 391 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख से शुरू
Uttarakhand Election: कोठियाल की खुली बहस की चुनौती पर हरीश रावत ने दिया यह जवाब
कौशलम् एक्सपोः उद्यमिता से नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे युवा
श्रीनगर बेस हॉस्पिटलः डायलिसिस मशीन ठीक होने तक मरीजों के लिए की गई यह व्यवस्था
TAGGED:38th National GamesNext National GamesUttarakhand newsUttarakhand Sports News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देखेंः UKPSC ने 526 पदों के लिए जारी किया महत्वपूर्ण अपडेट
Next Article उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटरः प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा, रीडिंग-बिलिंग की शिकायतें कम होंगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?