मानवभारती स्कूल के बच्चों ने देखा पौधों व जीवों का संसार

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

कक्षा आठ के 346 बच्चों के दल ने वन विभाग के इस सेंटर पर उत्तराखंड की पहली बड् र्स गैलरी (Uttarakhand’s First Birds Gallery) देखी। जलीय पौधों, कीटभक्षी पौधों सहित औषधीय महत्व के पौधों को करीब से देखने का अवसर मिला।

बच्चों के दल को सेंटर में रेंजर (अनुसंधान) कुलदीप सिंह पंवार और रिसर्च एसोसिएट नेहा ने सेंटर का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों के आसान शब्दों में जवाब दिए। उनको बायोडायवर्सिटी गैलरी में जंगलों और हमारे आसपास बसने वाले जीवों और पौधों के चित्र दिखाए गए। बच्चों को बताया गया कि उत्तराखंड राज्य का पक्षी मोनाल है और स्टेट बटरफ्लाई कॉमन पीकॉक ( Uttarakhand State Butter Fly Common Peacock) है।

गैलरी में उत्तराखंड में पाई जाने वालीं बर्ड्स, जिनको कई श्रेणियों में बांटा गया है, के शानदार चित्र देखे। इनके बारे में कई जानकारियां नेचर एजुकेशन सेंटर में दी गई। उत्तराखंड में बर्ड्स की 710 से अधिक प्रजातियां हैं, जो कि देश में पाई जाने वाली बर्ड्स की 50 प्रतिशत से अधिक है। अपना उत्तराखंड बायोडायवर्सिटी में बहुत समृद्ध है।

बच्चों को कई तरह के पौधों की छोटी सी दुनिया के दर्शन कराए गए। बच्चों ने अधिकारियों से पक्षियों, पौधों, जंगली जीवों के बारे में बहुत सारे प्रश्न पूछे, जिनके जवाब उन्होंने सरल शब्दों में दिए। उन्होंने हमें बताया, जीवों के प्रति संवेदनशील रहें। पेड़ पौधों की सुरक्षा करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *