बुद्धिमान उल्लू

Rajesh Pandey

किसी जमाने में आबादी के बीच एक पेड़ पर एक बूढ़ा उल्लू रहता था। उल्लू अपने आसपास होने वाली घटनाओं को सुनता और देखता रहता। वह कम ही बोलता था, लेकिन सुनता अधिक था। उसका मानना था कि सुनना अधिक चाहिए, बोला उतना ही जाए, जितनी जरूरत हो। जरूर पढ़ें- भूखा शेर और तीन बकरियां

आबादी में हो रही घटनाओं का आकलन करते हुए उसका अनुभव बढ़ रहा था। एक दिन उसने देखा कि एक बालक किसी बूढे़ व्यक्ति की भारी टोकरी को लेकर चल रहा था। वह बालक बूढ़े की मदद कर रहा था। दूसरे दिन उसने देखा कि एक बालिका अपनी मां पर गुस्सा करते हुए चिल्ला रही थी। उल्लू ने सोचा कि इंसानों में भी तरह-तरह के लोग हैं। जरूर पढ़ें- कौए से क्यो छिपता है उल्लू

वह अक्सर लोगों को किस्से कहानियां सुनाते हुए और सुनते हुए देखता। उसने एक महिला को यह कहते हुए सुना कि जंगल से आया हाथी तारबाड़ को तोड़कर आबादी में घुस गया। वहीं एक आदमी कह रहा था कि उसने कभी गलती नहीं की। उल्लू ने लोगों के बारे में सुनकर और देखकर यह अंदाजा लगाया कि इनमें से कुछ अच्छे हैं और कुछ अच्छे नहीं हैं।  वह लोगों के अनुभवों को सुनकर बुद्धिमान हो रहा था। जबकि वह कम ही बोलता था। कुल मिलाकर यही कहना है कि घटनाओं को आब्जर्व करें। कम बोले और ज्यादा सुने। यही सब बातें बुद्धिमान और ज्ञानवान बनाती हैं। (अनुवादित)

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *