By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: डीएम और अफसरों ने जांच की तो पता चला ग्राहकों से बदतमीजी करते हैं दारू बेचने वाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > डीएम और अफसरों ने जांच की तो पता चला ग्राहकों से बदतमीजी करते हैं दारू बेचने वाले
FeaturedNews

डीएम और अफसरों ने जांच की तो पता चला ग्राहकों से बदतमीजी करते हैं दारू बेचने वाले

Rajesh Pandey
Last updated: September 19, 2024 9:23 am
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
शिकायतें मिलने पर जांच को पहुंचे जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने लाइन में लगकर खरीदी शराब। फोटो स्रोत- सूचना विभाग
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और उनके मातहत अधिकारियों ने बुधवार शाम को शराब के ठेकों पर छापेमारी की। डीएम ने लाइन में लगकर शराब खरीदी तो उनसे निर्धारित से अधिक दाम मांगे गए। यानी यहां ओवर रेटिंग की जा रही थी। ओवर रेटिंग की शिकायत हमेशा से उठती रही है। ओवर रेटिंग के साथ, एक और शिकायत जो सामने आई, वो थी ग्राहकों के साथ बदतमीजी की जाने की। ओवर रेटिंग का विरोध करने पर ग्राहकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। साफ है, शराब के ठेकों पर यह सब बिना किसी की शह के नहीं हो सकता। सवाल यह भी उठता है कि आबकारी विभाग, जिसके पास शराब के ठेकों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी है, वो क्या कर रहा है?

पढ़ें पूरी खबर- ओवर रेटिंग की शिकायत पर डीएम ने लाइन में लगकर खरीदी शराब, पकड़ी अनियमितताएं

जिलाधिकारी सबिन बंसल के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हरी गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा है।

ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके पर 50,000, चूना भट्टा स्थित दुकान पर 75,000, सर्वे चौक पर 75,000 तथा जाखन स्थित शराब की दुकान पर 50,000 के चालान की कार्रवाई की गई।

उप जिलाधिकारी हरी गिरी ने चूना भट्टा स्थित मदिरा की दुकान पर छापेमारी में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाईं। यहां एक ग्राहक ने बीयर की एक बोतल खरीदी, जिसका मूल्य 200 रुपये था, लेकिन उक्त व्यक्ति को बीयर की बोतल 210 रुपये में बेची गई, जो कि निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक है। उक्त दुकान के मैनेजर ने अधिकारी को लिखित में दिया कि .“हमसे गलती हो गई, आगे से ऐसा नही होगा।” 

यहां निरीक्षण में रेट लिस्ट चस्पा है, लेकिन सही स्थान पर चस्पा नहीं है, जिससे लोगों को रेट स्पष्ट नही दिख रहा है।

ठेका खुलने और बंद होने का समय नहीं लिखा है। कर्मचारियों के पास कोई पहचान पत्र/कार्ड नहीं है।

बिलिंग मशीन नहीं है। बिल जनरेट नहीं किए जा रहे हैं। रजिस्टर विधिवत अपडेट नहीं है तथा रजिस्टर में कटिंग व फ्लूड लगाया है। सफाई संतोषजनक नहीं है।

उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सर्वे चौक स्थित मदिरा की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान में अनियमितताएं पाई गईं। स्टॉक रजिस्टर पर ओवर राइटिंग, बाहर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। टोल फ्री नंबर बहुत बारीक लिखा था, जो दिखाई नहीं दे रहा था, ओवर रेटिंग पाईगई।

अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन स्थित मदिरा की दुकान पर ओवर रेटिंग के साथ, स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं पाया। इसके साथ ही रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। कहीं भी टोल फ्री नम्बर भी नहीं लिखा गया था।

 

You Might Also Like

बुजुर्ग महिला ने की शिकायत, डीएम ने बंद करा दी अवैध फैक्ट्री
Uttarakhand Sanskrit Education Board Result 2026: रुद्रांश उनियाल और सक्षम प्रसाद टॉपर
उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का नंबर वन राज्य बनाना है: धामी
डोईवाला में 80 साल के बुजुर्ग की बिना छत वाली 40 साल पुरानी दुकान
खुद में बदलाव चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये दस बातें
TAGGED:DM DehradunOver Rating on WineSavin BansalWine shop Dehradun
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं से बात की, मौके पर निस्तारित की कुछ शिकायतें
Next Article भाऊवाला में 20 सितंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?