ओवर रेटिंग की शिकायत पर डीएम ने लाइन में लगकर खरीदी शराब, पकड़ी अनियमितताएं

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं गाड़ी चलाकर शराब के ठेके तक पहुंचे। उनके साथ में कोई स्टाफ नही था। डीएम ने खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब की बोतल खरीदी। सेल्स मैन ने डीएम को 660 रुपये की बोतल 680 रुपये में दी।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हरीगिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर छापा मारा। दुकान पर ओवर रेटिंग सहित अनियमिताएं पाई गईं। आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। संबंधित लाइसेंसधारक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा।

अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन स्थित मदिरा की दुकान में छापेमारी में ओवर रेटिंग सहित कई अनियमितताएं पकड़ीं।

उप जिलाधिकारी हरी गिरी ने चूना भट्टा  स्थित मदिरा की दुकान पर छापा मारा, जहां उनको दुकान में ओवर रेटिंग सहित अन्य अनियमितताएं मिलीं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *