Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड में 11,729 बूथों पर होगा मतदान, 293 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

उत्तराखंड में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि राज्य में 11729 पोलिंग बूथों पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया, मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अन्तरराज्यीय बॉर्डर पर भी चेकिंग अभियान सघनता से चलाया जा रहा है। सभी चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। 17 अप्रैल सायं 05 बजे से 19 अप्रैल सायं 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *