लोकसभा चुनाव 2024ः उत्तराखंड में एक माह में 16 करोड़ से अधिक की जब्ती, आधी से अधिक हरिद्वार में

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने  मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए बताया, लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत 16 मार्च से अभी तक कुल ₹16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है।

उन्होंने बताया, अभी तक ₹ 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत ₹ 03 करोड़ 99 लाख, ₹ 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और ₹ 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक ₹08 करोड़ 43 लाख की जब्ती हुई है।

उन्होंने बताया कि आज उत्तरकाशी जनपद से 11 पोलिंग पार्टियां एवं पिथौरागढ़ जनपद से एक पोलिंग पार्टी मतदेय स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। इन सभी पोलिंग पार्टियों ने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पी.डी.एम.एस) पोर्टल पर पंजीकरण की कार्यवाही और प्रस्थान की सूचना उपलब्ध करा दी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के दृष्टिगत मौसम विभाग ने मौसम संबंध अनुमान उपलब्ध कराया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हीटवेव का कोई भी प्रभाव नहीं होगा, मौसम सामान्य तापमान के अनुकूल रहेगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *