By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Panchayat Elections 2025: 12 जिलों में चुनाव की तिथियां घोषित, 47,77,072 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > Uttarakhand Panchayat Elections 2025: 12 जिलों में चुनाव की तिथियां घोषित, 47,77,072 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
ElectionUttarakhand

Uttarakhand Panchayat Elections 2025: 12 जिलों में चुनाव की तिथियां घोषित, 47,77,072 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

Rajesh Pandey
Last updated: June 21, 2025 8:54 pm
Rajesh Pandey
10 months ago
Share
SHARE

Uttarakhand Panchayat Elections 2025

  • हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।
  • 89 विकास खंडों में कुल 66,418 पदों पर चुनाव होगा।
  • 55,587 सदस्य ग्राम पंचायत, 7,499 प्रधान ग्राम पंचायत, 2,974 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 358 सदस्य जिला पंचायत पद
  • 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए
  • 47,77,072 मतदाताओं में 23,10,996 महिलाएं, 24,65,702 पुरुष और 374 अन्य मतदाता 
  • 2019 के चुनावों (कुल 43,20,279 मतदाता) की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 10.57% की वृद्धि हुई है

Uttarakhand Panchayat Elections 2025: देहरादून, 21 जून, 2025: राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन दो चक्रों में संपन्न कराए जाएंगे।

नामांकन की प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ होगी और पहले चक्र में आगामी 10 जुलाई 2025 तथा दूसरे चक्र में 15 जुलाई 2025 को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी।

इसके साथ ही, राज्य में नगरीय क्षेत्रों एवं जनपद हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जगह आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता मतगणना तक प्रभावी रहेगी।

प्रेस कान्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि संबंधित जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपने जिले की ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायत के सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पदों व आरक्षण सहित पूर्ण विवरण देते हुए सोमवार 23 जून 2025 को अधिसूचना जारी करेंगे।

खास तिथियां

  • सभी चक्रों के लिए नामांकन: 25 जून 2025 से 28 जून 2025 तक पूर्वाह्न 8.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे
  • नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया: 29 जून 2025 से 01 जुलाई 2025 तक पूर्वाह्न 8.00 बजे से कार्य समाप्ति तक
  • नाम वापसी की तिथि:  02 जुलाई 2025 पूर्वाह्न 8.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक
  • प्रथम चक्र के लिए निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन: 03 जुलाई 2025 और द्वितीय चक्र के लिए 08 जुलाई 2025 पूर्वाह्न 8.00 बजे से किया जाएगा।
  • मतदान की तिथियांः 10 और 15 जुलाई को पूर्वाह्न 8.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक 
  • मतगणना: 19 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 8.00 बजे से

अधिसूचना के अनुसार,

प्रथम चक्र में अल्मोड़ा जनपद के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा एवं चौखुटिया, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर, चंपावत जिले के लोहाघाट एवं पाटी, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछीना, नैनीताल जिले के बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ एवं धारी, बागेश्वर जिले के बागेश्वर, गरूड़ एवं कपकोट, उत्तरकाशी जिले के मोरी, पुरोला एवं नौगांव, चमोली जिले के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ एवं नारायणबगड़, टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार एवं भिलंगना, देहरादून जिले के चकराता, कालसी एवं विकासनगर, पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर एवं पोखड़ा और रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि विकासखंड को शामिल किया गया है।

दूसरे चक्र में अल्मोड़ा जनपद के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग एवं द्वाराहाट,ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर एवं जसपुर, चम्पावत जिले के चम्पावत एवं बाराकोट, पिथौरागढ जिले के विण, मूनाकोट, बेरीनाग एवं गंगोलीहाट, नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं कोटाबाग, उत्तरकाशी जिले के डुंडा, चिन्यालीसौड़ एवं भटवाड़ी, चमोली जिले के पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण, टिहरी गढवाल जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर एवं चम्बा, देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर एवं सहसपुर और पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट एवं कल्जीखाल विकास खंडों को रखा गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि आचार संहिता के अनुपालन पर आयोग का विशेष ध्यान रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए आयोग द्वारा 55 सामान्य प्रेक्षकों की तैनाती की जा रही है और 12 प्रेक्षक आरक्षित रहेंगे।

निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक जिले में एक प्रभारी अधिकारी (व्यय) की तैनाती करने की व्यवस्था की गई है, जो प्रतिदिन जिलाधिकारी के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट भेजेगा। जिला स्तर पर जब्ती व प्रवर्तन कार्य हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की तीन टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों को अवैध मदिरा, मादक पदार्थों, नकदी एवं अन्य प्रकार के प्रलोभन या उपहार आदि वस्तुओं को जब्त करने का अधिकार होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी, पेड न्यूज़ और प्रायोजित सर्वे पर भी कड़ी नज़र रखेंगे। इससे संबंधित सभी ख़र्चों को प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।

राज्य स्तर पर निगरानी
राज्य स्तर पर, पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी ज़ब्ती और व्यय से जुड़ी सभी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।

कार्मिकों की तैनाती
इन पंचायत चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 95,909 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से 35,700 कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जा रहे हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षा के समय को देखते हुए संबंधित विभागों को विशेष आपदा योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने एक टोल-फ्री नंबर 18001804280 भी जारी किया है। इसके अलावा, आदर्श आचार संहिता और पंचायत मतदाता सूची की कॉपी आयोग की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी दी कि हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इन 89 विकास खंडों में कुल 66,418 पदों पर चुनाव होगा। इनमें 55,587 सदस्य ग्राम पंचायत, 7,499 प्रधान ग्राम पंचायत, 2,974 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 358 सदस्य जिला पंचायत के पद शामिल हैं।

मतदान केंद्र और मतदाता
इन चुनावों के लिए प्रदेश भर में 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में 47,77,072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 23,10,996 महिला मतदाता, 24,65,702 पुरुष मतदाता और 374 अन्य मतदाता शामिल हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि 2019 के चुनावों (कुल 43,20,279 मतदाता) की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 10.57% की वृद्धि हुई है।

व्यय सीमा निर्धारण
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा भी निर्धारित कर दी है। इसके तहत:

  • सदस्य ग्राम पंचायत के लिए ₹10,000
  • प्रधान ग्राम पंचायत के लिए ₹75,000
  • सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए ₹75,000
  • सदस्य जिला पंचायत के लिए ₹2,00,000

यह भी पढ़ें- Yogacharya Rekha Raturi: देहरादून की रेखा ने योगशक्ति से दी मौत को मात, साइकिल से कीं केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर की यात्राएं

You Might Also Like

पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने फहराया सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय
Uttarakashi Tunnel Rescue operation: प्रदीप यादव और बलविंदर को सलाम, बाधा दूर, जल्द मिलेगी बड़ी सफलता
उत्तराखंड में बिजली पर राजनीतिः बिजली नहीं होने से पलायन कर गया यह गांव
UKSSSC भर्ती 2025: 416 समूह ग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से
TAGGED:2025Doiwalaelection dateselection phasesModel Code of ConductPanchayat pollsspending limitsState Election CommissionSushil KumarUttarakhand local electionsUttarakhand Panchayat ElectionsVoter List
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Yogacharya Rekha Raturi: देहरादून की रेखा ने योगशक्ति से दी मौत को मात, साइकिल से कीं केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर की यात्राएं
Next Article Kanwar Mela Preparations 2025: 11 जुलाई से कांवड़ मेला, बड़े डीजे साउंड पर प्रतिबंध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?