परवादून जिला कांग्रेस ने SIR में समन्वय के लिए दस सदस्यीय समिति बनाई

Rajesh Pandey

डोईवाला, 04 अगस्त, 2026ः परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने निर्वाचन आयोग के एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में सहयोग एवं समन्वय बनाने के लिए दस सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया, यह समिति एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी, दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करेगी तथा उनके नाम मतदाता सूची में सुरक्षित बनाए रखने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया, परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला एवं ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उनियाल ने कहा कि समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करते हुए मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला स्थित जिला कार्यालय और ऋषिकेश स्थित महानगर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। 

विधानसभा क्षेत्रवार 10-सदस्यीय समिति की सूची

क्र.सं.ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रडोईवाला विधानसभा क्षेत्र
1गजेंद्र विक्रम शाहीउमेद बोरा
2भगवती प्रसाद सेमवालकरतार नेगी
3राकेश सिंहमहेश लोधी
4अभिनव मलिकभव्य चमोला
5देवेंद्र प्रजापतिमहेश कुकरेती
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *