गैरसैंण को बनाया जाएगा उत्तराखंड की नई कमिश्नरी

Rajesh Pandey
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करने के लिए जाते हुए।

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट पेश करने के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की नई कमिश्नरी बनाए जाने की घोषणा की। नई कमिश्नरी में चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जाएगा। गैरसैंण कमिश्नरी में कमिश्नर और डीआईजी की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कुछ और भी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जो निम्न प्रकार हैं-

नई नगर पंचायतों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का टेंडर एक माह के भीतर किया जाएगा।
गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जाएगी।
गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में 20 हजार फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।
राज्य के प्रत्येक महाविद्यालय को 20-20 कम्प्यूटर दिए जाएंगे।

Key Words- Gairsain, New Division, Uttarakhand Summer Capital, Uttarakhand Budget Session, Infrastructure Development in Uttarakhand

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *