Uttarakhand Information Department Promotions: प्रशांत रावत बने प्रशासनिक अधिकारी, डीजी तिवारी ने दी बधाई

Rajesh Pandey

Uttarakhand Information Department Promotions: देहरादून, 30 जून, 2025: उत्तराखंड सूचना विभाग में सोमवार को कई कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसके तहत प्रधान सहायक प्रशांत रावत को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंकवाण और आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक बनाया गया है।

वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Uttarakhand Information Department Promotions

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।

Also Read: उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ: सूचना महानिदेशक ने दिलाई नई कार्यकारिणी को शपथ

इस अवसर पर, अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान और डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य अधिकारियों और कार्मिकों ने भी पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह रावत और महामंत्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति के लिए महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया। रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की ओर से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *