उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ: सूचना महानिदेशक ने दिलाई नई कार्यकारिणी को शपथ

Rajesh Pandey

Uttarakhand Information Employees Union: देहरादून, 28 जून, 2025: रिंग रोड स्थित सूचना भवन में उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि कार्मिकों के हितों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है और सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संघ द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया और बताया कि कार्मिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि पहले भी संघ की मांगों को प्राथमिकता से सुलझाया गया है। संघ के नव-निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने विश्वास दिलाया कि वे कार्मिकों के हितों के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद करेंगे और आगामी समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जाएगा। महामंत्री अंकित कुमार ने भी कार्मिकों के हितों के शीघ्र समाधान को संघ का मुख्य उद्देश्य बताया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल, पूर्व महामंत्री के.एस.पंवार एवं सुरेश चन्द्र भट्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी

 

पदपदाधिकारी का नाम
अध्यक्षकैलाश रावत
उपाध्यक्षप्रशांत रावत
संजय कुमार
महामंत्रीअंकित कुमार
संयुक्त मंत्रीपारुल
कोषाध्यक्षराकेश कुमार धीवान
संगठन मंत्रीसत्येंद्र बिजल्वाण
संयोजक/ऑडिटरअरुण कुमार
प्रचार मंत्रीबहादुर सिंह कन्याल
कार्यकारिणी सदस्यबालम सिंह नगरकोटी
पप्पू चौहान
आरती गुणवंत
चंद्र बल्लभ
माधुरी सेमल्टी
भरत रावत
गोपाल बिष्ट
विजय रावत

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *