UKPSC ने जारी की इस परीक्षा की सभी Answer Key, आपत्तियों के लिए दिया है समय

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 22 फरवरी, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 29 जनवरी, 2025 को आयोजित उत्तराखंड सचिवालय / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 (Uttarakhand Secretariat / Uttarakhand Public Service Commission, Review Officer (Accounts) / Assistant Review Officer (Accounts) Examination – 2024) की चारों सीरीज (A, B, C & D) की औपबन्धिक उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए देखें- आयोग की विज्ञप्ति

आयोग के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर Online Answer Key Objection के लिए दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार 22 फरवरी, 2025 से 28 फरवरी, 2025 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रुपये 50.00 का भुगतान करना होगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *