FeaturedhealthNewsUttarakhand

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले स्वास्थ्य सचिव ने पिथौरागढ़ में जानी स्वास्थ्य सुविधाएं

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण पर स्वास्थ्य सचिव ने जाहिर की नाराजगी

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार इन दिनों कुमाऊं मंडल के चंपावत और पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के बाद सोमवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ जनपद के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अहम निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इग्यारदेवी का निरीक्षण किया। यहां पर स्थित लैब का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। विकास भवन स्थित सभागार में प्रधानमंत्री के जनपद आगमन की तैयारियों से संबंधित जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचएस ह्यांकी से जिले के बाहर से आने वाली कार्डियक एंबुलेंस व स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की तैनाती के बारे में जानकारी ली और इस दौरान सभी कार्मिकों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने जिले में सबसे अधिक ऑर्गन डोनर पर खुशी जताई। वहीं जनपद में आयुष्मान योजना की धामी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि योजना में जनजागरूकता को लेकर व्यापक कैंपेन चलाया जाए। जनपद में 100 फीसदी आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य लेकर पूरी व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। हर घर आयुष्मान कार्ड की सुविधा को लेकर अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। योजना के महत्व के बारे में आम जनमानस को बताएं, इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें।

मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण पर जाहिर की नाराजगी

इसके साथ ही, स्वास्थ्य सचिव ने पिथौरागढ़ जनपद के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को मजदूरों और मशीनरी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, हिदायत दी कि निर्माणकार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button