सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों को विशेषज्ञों की सलाह

Rajesh Pandey

Expert advice for people affected by sickle cell anemia.

देहरादून। न्यूज लाइव

दून अस्पताल में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ आरके सिंह ने सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, कारण और इसके निदान पर विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और इससे संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना था। डॉ. सिंह ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक विकार है, जिसमें रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है और इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

डॉ सिंह ने बताया कि सिकल सेल से ग्रसित लोग चिकित्सकों से परामर्श करें, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाइयां लें, संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें और एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करें।

डॉ. सिंह ने कहा, “सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इस रोग से पीड़ित हर व्यक्ति को सही समय पर उचित उपचार और देखभाल मिले। सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।”

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य जांच शिविर में सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए नि:शुल्क रक्त परीक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की प्रशंसा कर उम्मीद जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन, नवीनतम उपचार विधियों और रोगियों की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *