मुख्यमंत्री ने कहा, अधिकारियों की प्रवृत्ति जनता के कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति, वर्ग तक पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कई बार शिकायत मिलती है कि अधिकारी आमजन के कार्यों को उलझा देते हैं, जबकि अधिकारियों की प्रवृत्ति कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन को ध्यान में रखकर ही कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली सुधार के कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने सभी बिजली घरों में भी आमजन को बिजली बिल सुधार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुने यात्री आदि कैलाश यात्रा पर आए हैं और भविष्य में इससे अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।

उन्होंने कुमाऊं आयुक्त और एमडी केएमवीएन को आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून से पहले सड़कों का पैच वर्क, चौड़ीकरण आदि का कार्य पूरा कर लें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नालियों की साफ सफाई आदि के कार्य पूरे करने तथा बरसात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने 2025 में होने वाले कैंची धाम मेले से पहले सौंदर्यीकरण और अन्य कार्य पूरा करने ओर सेनिटोरियम बाईपास का पुल निर्माण, डामरीकरण, कैंची धाम के पास अमृत सरोवर आदि के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *