उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के 553 पदों पर निकाली भर्ती, 8 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

देहरादून, 01 सितंबर, 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, प्रवर सहायक/ वरिष्ठ सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर, सहायक खनिज पर्यवेक्षक और सर्वे लेखपाल समेत कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर सहायक/निबंधक लिपिक व अन्य पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन हेतु क्लिक करें

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 31 अगस्त, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 08 सितंबर, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2026 तक

  • लिखित प्रतियोगी परीक्षा (अनंतिम): 15 नवंबर, 2026

अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर सहायक/निबंधक लिपिक व अन्य पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन हेतु क्लिक करें

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *