आयोग ने समीक्षा अधिकारी पदों के लिए परीक्षा की तिथि घोषित की

Rajesh Pandey
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।
आयोग की विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- विज्ञप्ति
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 23 जनवरी, 2022 (रविवार) को राज्य के विभिन्न नगरों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र आठ जनवरी, 2022 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक से अलग से कोई सूचना या प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए विज्ञप्ति 15 अगस्त, 2021 को जारी की गई थी।
Keywords:- RO, ARO, Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC, Prelims, Uttarakhand Exams, Jobs in Uttarakhand

 

Contents
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।आयोग की विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- विज्ञप्तिआयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 23 जनवरी, 2022 (रविवार) को राज्य के विभिन्न नगरों में आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र आठ जनवरी, 2022 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक से अलग से कोई सूचना या प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए विज्ञप्ति 15 अगस्त, 2021 को जारी की गई थी।Keywords:- RO, ARO, Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC, Prelims, Uttarakhand Exams, Jobs in Uttarakhand
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *