UKMSSB Health Worker Female Recruitment 2026: उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 पदों पर भर्ती, आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे

Rajesh Pandey

UKMSSB Health Worker Female Recruitment 2026: देहरादून, 16 अप्रैल 2026 : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है इस भर्ती के माध्यम से कुल 335 पदों पर चयन किया जाएगा

महत्वपूर्ण तिथियां

UKMSSB Health Worker Female Recruitment 2026: बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया की मुख्य तिथियां निम्नलिखित हैं:

संशोधित विज्ञापन प्रकाशन: 15 अप्रैल, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल, 2026

आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मई, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 06 मई से 09 मई, 2026 तक

UKMSSB Health Worker Female Recruitment 2026: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में (14 नवंबर, 2025 के विज्ञापन के सापेक्ष) 180 पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है । 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करेंः संशोधित विज्ञापन- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 335 पदों हेतु संशोधित विज्ञापन

इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-

1. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Apply Now पर क्लिक करें।
3. ऑनलाइन आवेदन के लिए Health Worker (FEMALE) Examination- 2025 के सम्मुख “Click Here” पर जाएं एवं Continue करें।
4. अभ्यर्थी विज्ञापन का सम्यक् रूप से अवलोकन करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन पत्र उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर दिनांक 21 अप्रैल 2026 से www.ukmssb.org पर उपलब्ध रहेगा।
5. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने, आवश्यक अभिलेख संलग्न करने तथा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 04 मई 2026 (शाम 05.00 बजे) है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *