Manava Bharti School Dehradun CBSE 10th Result: कृष्णा जोशी 94 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर

देहरादून के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

Rajesh Pandey

Manava Bharti School Dehradun CBSE 10th Result: देहरादून, 15 अप्रैल, 2026ः देहरादून के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

Manava Bharti School Dehradun CBSE 10th Result : इस वर्ष कृष्णा जोशी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके बाद यशराब आयशा ने 92.8% और आकांक्षा ने 91.8% अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शीर्ष वरीयता सूची में अपनी जगह बनाने वाले अन्य मेधावियों में अतुल सिंह (91.2%), भव प्रताप सिंह ग्रेवाल (91%), जसवीन कौर (90.8%), इर्तिका (90.2%), श्रद्धा बहुगुणा (90%) और कात्यायनी (90%) शामिल हैं।

स्थान (Rank)छात्र का नाम (Name)प्रतिशत (Percentage)
1कृष्णा जोशी (Krishna Joshi)94%
2यशराब आयशा (Yashrab Aysha)92.8%
3आकांक्षा (Akansha)91.8%
4अतुल सिंह (Atul Singh)91.2%
5भव प्रताप सिंह ग्रेवाल (Bhav Pratap Singh Grewal)91%
6जसवीन कौर (Jasveen Kaur)90.8%
7इर्तिका (Irtiqa)90.2%
8श्रद्धा बहुगुणा (Shradha Bhauguna)90%
9कात्यायनी (Katyayani)90%

Manava Bharti School Dehradun CBSE 10th Result : विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता  ने छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *